फोटो: आसामी टोपी पहनी हुई युवती।
वाराणसी. पीएम मोदी भले ही टाइम मैगजीन के 'पर्सन ऑफ द ईयर' नहीं बन पाए हों, लेकिन वह देश के युवाओं के लिए नंबर वन बने हुए हैं। वह यूथ के पॉलिटिकल आइकॉन के साथ-साथ फैशन आइकॉन भी बन गए हैं। मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके आसाम दौरे पर पहनी गई आसामी हैट (टोपी) का जबरदस्त क्रेज देखा जा सकता है।
काशी के युवाओं में जूट की बड़ी-बड़ी आसामी टोपी का जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। ये बिलकुल वैसी ही टोपियां है, जैसा पीएम मोदी अपने नागालैंड, मणिपुर और आसाम दौरे पर पहने हुए थे। बाजारों में ऐसी टोपियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। युवा उनके रहन-सहन, खान-पान और तौर तरीके को फॉलो कर रहे हैं।
हाफ बांह का कुर्ता फैशन में शामिल
बीकॉम स्टूडेंट्स पारुल सिंह ने बताया कि मोदी द्वारा पहनी गई लिनेन की सदरी हो या फिर उनका हाफ बांह का कुर्ता, सभी युवाओं के फैशन में शामिल है। इंटर की छात्रा रोशनी ने बताया कि सदरी कुर्ता के बाद अब आसामी टोपी युवाओं को नया लुक दे रहा है। बाजार में इसकी खास मांग बढ़ गई है। एमबीएम की स्टूडेंट शालिनी कहती हैं कि मोदी डैशिंग दिखते हैं उनका स्टाइल बिल्कुल अलग है।
कैदियों द्वारा बनाई टोपी
दुकानदार राजू ने बताया कि ये बिलकुल वैसी ही टोपियां है, जिन्हें मोदी ने आसाम दौरे पर पहनी थी। जुट से बनी ये टोपियां आसाम के जिला जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई है। दुकानदार नीलामी में इसे खरीदने के बाद बाजारों में बेच रहे हैं।
टोपियों की कीमत
टोपियों के दाम 200 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक हैं। इसे खरीदने और पहनने के लिए दुकानों पर युवाओं की लंबी भीड़ देखी जा सकती है। रितु ने बताया कि कॉलेज की पार्टी हो या फिर घूमने-फिरने जाना हो, लोग इस तरह की टोपियों को पहनना पसंद कर रहे हैं।
आगे देखिए तस्वीरें...