गाजियाबाद/नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट मेंतलवार दपंती की अर्जी पर सुनवाई 13 मई तक टल गई है। गौरतलब है कि कोर्ट ने आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में 14 गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किए जाने संबंधी याचिका विचारार्थ गुरुवार को स्वीकार कर ली थी। चीफ जस्टिस अल्तमश कबीर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों डॉ. राजेश और नूपुर तलवार की इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया था।
गाजियाबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने तत्कालीन अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) तथा सीबीआई के संयुक्त निदेशक अरुण कुमार सहित 14 गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब करने से इनकार कर दिया है जिसे तलवार दंपती ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
आरुषि की हत्या नोएडा के सेक्टर-15 के जलवायु विहार स्थित उसके घर पर 15-16 मई 2008 की मध्यरात्रि को की गई थी। एक दिन बाद उसकी छत से नौकर हेमराज की भी लाश बरामद की गई थी।