सहारनपुर/मेरठ. रेलवे फाटक बंद होने पर उसे नीचे से पार कर रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। उन्होंने ने जब देखा कि फाटक बंद है और ट्रेन दूर है, तो जल्दी बाजी में समपार फाटक के नीचे ही बाइक घुसाकर पार करने लगे। वह रेलवे लाइन को पार नहीं कर पाए इसके पहले ही ट्रेन आ गई।
जानकारी के मुताबिक, देहरादून निवासी कामिल और उसका भाई इरफान बाइक पर सवार होकर सरसावा थाना क्षेत्र के गांव पिलखनी अपनी बहन से मिलने के लिए आ रहे थे। सोमवार को दोपहर बाद जैसे ही वह पिलखनी रेलवे फाटक के समीप पहुंचे, तो फाटक बंद होने के कारण दोनों भाई बाइक को फाटक के नीचे से निकाल कर रेलवे लाईन पार करने लगे।
बड़ा भाई कामिल बाइक को लेकर आगे निकल गया, उसके पीछे चल रहे इरफान को तेज गति से आ रही ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट मे आने से इरफान की मौत हो गई।
इसी रेलवे फाटक पर ग्राम छाप्पूर का रहने वाले अजय की भी ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। वह भी गलत तरीके से रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसे ट्रेन के आने का आभास ही नहीं हुआ। एक ही दिन दो लोगों की एक ही रेलवे क्रासिंग पर मौत से वहां पर हड़कंप है।
फाइल फोटोः रेलवे लाइन पार करते हुए दो बाइक सवार।