झांसी. अमरूद तोड़ने को लेकर मासूम की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी ने हत्या का आरोप का कुबूल कर लिया है। हत्यारोपी ने बताया कि उसने मासूम का गला दबाने से पहले ब्लेड से उसकी कलाई काट दी थी। आरोपी ने यह भी कहा कि बच्चे की मां से उसके अवैध संबंध थे। बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इस पर बच्चे ने जब ये बात सभी को बता देने की धमकी दी तो उसकी हत्या कर शव को बालू में दफना दिया गया।
बताते चलें कि, मंगलवार को एक बाग से अमरूद तोड़ने की मामलूी सी बात पर बाग के मालिक ने बच्चे की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बालू में दफन कर दिया था। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को हत्यारोपी चांद बाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की गई।
हत्यारोपी ने अपना गुनाह कुबूल करने के साथ ही पूरी घटना की सच्चाई बताई। आरोपी ने बताया कि उसके बच्चे की मां से अवैध संबंध थे। ऐसे में बच्चे आपत्तिजनक अवस्था में अपनी मां और मुझे देख लिया था। इसके बाद उसने ये बात गांव में सभी को बता देने की कही। इसी बात से घबराकर बीते दिन बच्चे की हत्या कर दी।
बांदा के एसपी राकेश शंकर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथ ही बच्चे की मां से भी पूछताछ की जा रही है। घटना का सही कारण जल्द ही पता चल जाएगा।
अपने पिता की गोद में मृतक आठ वर्षीय मासूम बच्चा।