फतेहपुर/कानपुर. आशिक ने प्यार को रिजेक्ट किए जाने पर बीए की छात्रा पर तेजाब उड़ेल दिया। झुलसी छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक ने सोमवार को छात्रा पर जिस समय तेजाब डाला, वह उस समय अहाते में नहा रही थी। इसके बाद चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में एक युवक ननकू छात्रा से एक तरफा प्यार करता था। उसने कई बार छात्रा से बात करने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। युवक जब छात्रा से बात करने में नाकाम हुआ, तो उसने इसे रिजेक्ट समझकर तेजाब डालने का प्लान बना लिया।
इलाके की महिलाओं में रोष, कैसे आसानी से मिल जाता है युवकों को तेजाब
सोमवार की सुबह 10 बजे छात्रा जब अपने घर के अहाते में नहा रही थी, उसी समय ननकू उसके तेजाब उड़ेल कर फरार हो गया। छात्रा पर तेजाब डाले जाने से इलाके में दहशत है। महिलाओं में भी इस बात को लेकर रोष है कि युवकों को तेजाब इतनी आसानी से कैसे मिल जाते हैं।
फोटोः बीए की छात्रा, जिस पर युवक ने उड़ेल दिया था तेजाब (अस्पताल में छात्रा)