झांसी. जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में एक वकील की बीवी ने यमुना नदीं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि कुछ दिनों से वह बीमार थी। इससे काफी तनाव में रहती थी। इसकी सूचना मिलने पर गोताखोरों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल नदी में गोताखोर शव की तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजयनगर की है। विनीत कुमार माहेश्वरी पेशे से वकील हैं। उनकी पत्नी रेखा (45) के हाथ के नस का कुछ दिनों पहले ऑपरेशन होने वाला था। इसे लेकर वह परेशान रहती थी। बुधवार की सुबह वह किसी बिना बताए घर से निकल गई। देर शाम उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। गुरुवार को उसकी यमुना नदी किनारे उनकी लाश मिली। फिलहाल गोताखोर शव को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बाबत विनीत कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी बीमार रहती थी। इसी कारण अवसाद में चली गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को झांसी के एक निजी अस्पताल में उनकी उनका ऑपरेशन होने वाला था। इसी दौरान वह घर से गायब हो गईं। शुक्रवार को उनकी नदी में छलांग लगाने की खबर मिली।
मृतका की फाइल फोटो।