पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Anuradha Choudhary Making Fake Facebook Account Complaint Wrong Comment

अनुराधा चौधरी के नाम फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर की गलत टि‍प्‍पणी, शि‍कायत दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: अनुराधा चौधरी की फाइल फोटो
मेरठ/मुजफ्फरनगर. प्रदेश की पूर्व मंत्री और कैराना से सांसद रहीं अनुराधा चौधरी साइबर क्राइम की शिकार हो गई हैं। फेसबुक पर उनका फर्जी अकाउंट बनाकर किसी ने चौधरी चरणसिंह के विरुद्ध टिप्पणी डाल दी है। इस बाबत अनुराधा ने एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए उक्त फर्जी अकाउंट बंद कराने और इसे खोलने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश में सिंचाई एवं लोनिवि मंत्री रह चुकीं पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी वैसे तो सपा से अलग होने के बाद चर्चा में नहीं हैं, लेकिन उनके फेसबुक अकाउंट पर किसी ने फर्जी स्टेटस डालकर उन्हें सुर्खि‍यों में ला दिया है। वह रालोद की भी राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी हैं।
बताते चलें कि‍ इन दिनों चौधरी अजित सिंह का दि‍ल्‍ली 12 तुगलक रोड स्थित बंगला खाली कराए जाने का मामला गर्म है। वहीं, रालोद, भाकियू और तमाम जाट संगठन इस बंगले को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के नाम से उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर गुरुवार को मुरादनगर में दिल्ली का पानी बंद करने के लिए आंदोलन किया गया।
फर्जी अकाउंट से स्‍मारक बनाने का कि‍या गया है वि‍रोध
इस बीच किसी ने अनुराधा चौधरी की आईडी पर फर्जी स्टेटस डालकर इस आंदोलन के औचित्य पर सवाल उठा दिया है। इसमें उक्त बंगला नंबर 12 तुगलक रोड पर स्व. चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्मारक बनाने का भी विरोध किया गया है।
आगे पढ़ि‍ए अनुराधा चौधरी ने फैक्‍स के जरि‍ए चि‍ट्ठी भेजकर एसएसपी से की है शि‍कायत…