पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्‍यक्‍ति संप्रदायिक नहीं होता, उसे बनाया जाता है: अजीज कुरैशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर. जिले में मनाए जा रहे संप्रदायि‍क सौहार्द सप्ताह के पहले दिन उत्तराखंड के राज्‍यपाल अजीज कुरैशी ने शिरकत की। इस दौरान उन्‍होंने लोगों को संबोधि‍त करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति संप्रदायिक नहीं होता, बल्कि उसे बनाया जाता है। कुछ अवसरवादी मौकापरस्त राजनितिक लोग लोगों को संप्रदायिक बनाते हैं और अपने उद्देश्‍य को पूरा करने के लिए जनता का शोषण कर रहे हैं।

दरअसल, मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में रविवार से संप्रदायिक सौहार्द सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके पहले दिन मुख्य अथिति के रूप में उत्तराखंण्ड के राज्‍यपाल अजीज कुरैशी ने कॉलेज में शहर के गणमान्‍य व्यक्तियों को संबोधित किया। उन्‍होंने संप्रदायिक दंगों के जिम्मेदार उन लोगों को बताया जो अपने स्‍वार्थ के लिए दो समुदायों को लड़वाते हैं।
वहीं, 'लव जिहाद' के मुद्दे पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि लव अलग है और जिहाद अलग है दोनों अलग है, लेकिन यदि कोई लव के नाम पर किसी के धर्म में परिवर्तन लाए वो गलत है।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित सपा सरकार के मंत्री चितरंजन स्‍वरूप, शहर चेयरमैन, शहर काजी, शहर मुफ्ती सहित डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहे। श्रीराम कालेज के एमडी एससी कुलश्रेष्‍ठ ने अथितियों को शाल उढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
तस्‍वीर में: कार्यक्रम के दौरान बोलते राज्‍यपाल अजीज कुरैशी।