पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bahraich Road Accident Two Dead Two Injured Latest Hindi News

तेज रफ्तार ट्रैक्‍टर-ट्राली ने बाइक सवार का मारी टक्‍कर, मां-बेटी की मौत, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहराइच. नानपारा-बहराइच मार्ग पर रामगांव के पास नानपारा जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार चार लोगो में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें इलाज के लिए बहराइच जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रामगांव थानाक्षेत्र के जलीलपुरवा गांव निवासी बुदधु (40) पुत्र जाहिर अपने बाइक पर सलमान (8) पुत्र लल्लन और पत्नी किस्मतुल और छह वर्षीय बेटी खुशनुमा को बैठाकर नानपारा इलाज के लिए जा रहे थे। जैसे ही अपने गांव से बाइक पर सवार होकर नानपारा के लिए रवाना हुए, वैसे ही नानपारा-बहराइच मार्ग पर रामगांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्‍कर मार दी।

टक्‍कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर सवार मां किस्मतुल व बेटी खुषनुमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमान व बुदधु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्‍थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्‍पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। सलमान की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली समेत चालक घटना के बाद फरार हो गए।

फोटो: अस्‍पताल के बाहर खड़े परिजन।