पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Barabanki Road Accident Two Death Lucknow Latest Hindi News

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक सवार दो शिक्षकों को टक्‍कर, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाराबंकी. मसौली थानाक्षेत्र के बहराइच-बाराबंकी रोड पर सहावपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो लोगों दूर जाकर गिरे। वहीं, पकड़े जाने के डर से ट्रक चालक दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बहराइच की ओर से आ रही थी और उसी तरफ से कलिक मानस (30) और अमित वर्मा (28) जो पेशे से शिक्षक हैं अपनी ड्यूटी पूरी कर घर वापस आ रहे थे। दोनों शिक्षकों ने सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट भी पहन रखा था।
ट्रक द्वारा टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने पकड़े जाने के डर भागते समय इन दोनों शिक्षकों को रौंदते हुए भाग निकलने का प्रयास किया। इससे इन दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
फोटो: मृतकों के शव।