पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ड्रैगन को कुचल देंगे, पाक को मसल देंगे, भारतीय सेना के ये नए लड़ाके!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीम पर चीन की गुस्ताखी और सीमापार पाकिस्तान की हैवानियत के बीच भारतीय सेना इन दिनों एक नया लड़ाका तैयार कर रही है। भारत की तरफ से लड़ने वाले ये सैनिक विदेशी हैं। बैल्जियम शेफर्ड डॉग। जल्दी ही इसकी तैनाती भी कर दी जाएगी। खूबी ये है कि हथियार देखते ही ये हमला कर देता है। किसी का पीछा करना हो तो भी इसका मुकाबला नहीं। अमेरिकी कमांडो फोर्स नेवी सील्स में शामिल इस डॉग का ओसामा के खिलाफ ऑपरेशन में भी इस्तेमाल किया गया था।
ये पहली बार है जब देश में सोल्जर डॉग को हमलावर के रूप में तैयार किया जा रहा है। अब तक इनका इस्तेमाल बचाव अभियान, चौकसी या छानबीन में ही होता रहा है। मेरठ के आरवीसी डॉग ट्रेनिंग स्कूल में ये लड़ाके तैयार हो रहे हैं। हमलावर के रूप में तैयार होने वाले डॉग्स में बैल्जियम शेफर्ड के साथ जर्मन शेफर्ड ब्रीड भी शामिल है।
आगे तस्वीरों के जरिए जानिए इनकी प्रजाति और विशेषताएं...