पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Beloved Reach Mandap Stop Marriage Saharanpur Uttar Pradesh Latest News Hindi

सहारनपुर: मंडप में पहुंच प्रेमिका ने रुकवाई आशिक की शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अमन को हिरासत में ले जाती पुलिस।
सहारनपुर/मेरठ. मंडप में पहुंचकर प्रेमिका ने आशिक की शादी रुकवा दी। उसने दावा कि‍या है कि‍ छह साल पहले उक्‍त युवक से उसकी शादी हो चुकी थी। यही नहीं दूसरी लड़की से शादी रचाने का आरोप लगाते हुए उसने अपने प्रेमी की जमकर धुनाई भी की। इस समारोह में हुए हंगामे को बढ़ता देख समाज के गणमान्य लोगों की पंचायत बुलाई गई। बाद में दोनों में शादी की रजामंदी के बाद मामला शांत हुआ।
बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद निवासी विजयपाल वाल्मीकि की पुत्री मांगी की शुक्रवार को शादी थी। क्षेत्र का ही रहने वाला अमन उर्फ मुन्नू बारात लेकर पहुंचा। बारात के स्वागत की रस्म होने के बाद शुक्रवार की दोपहर अचानक रंग में भंग पड़ गया। शादी की मंडप में पुलिस और एक युवती को देख सभी हतप्रभ हो गए। पुलिस के साथ आई युवती का नाम अनिता था। उसने मंडप में पहुंचते ही शादी रोके जाने की बात कही और हंगामा शुरू कर दिया।

उसने दूल्‍हे अमन पर धोखा देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि‍ उसके साथ छह साल से संबंध है। इस पर दूल्हन पक्ष के लोग आगबबूला हो गए और उन्होंने दूल्हे और उसके घरवाले को पकड़कर सख्ती के साथ पूछताछ की। दूल्हा अमन ने सभी के सामने सच्चाई कबूल कर ली। इस पर लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस उसे चौकी ले गई। बाद में वाल्मीकि समाज के लोग चौकी पहुंचे और पंचायत की। उसे अनिता के साथ शादी करने के लिए कहा। अमन ने अनिता के साथ शादी का वादा कि‍या तो उसे पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया।
आगे देखि‍ए घटना की अन्‍य तस्‍वीरें...