मिर्जापुर के देवरहा हंस बाबा के आश्रम में दोपहर 12 बजे मीटिंग की शुरुआत हुई। इसमें करीब 300 पदाधिकारी और नेता शामिल हुए। काशी प्रांत के महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि बीजेपी संगठन को गति देने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक पार्टी की बराबर चलती रहती है। मीटिंग में आगामी चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए विचार-विमर्श होगा। 'रिकॉर्ड तोड़ सदस्यता' पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भी पहुंचने की सूचना है।
किसानों की बदहाली का उठेगा मुद्दा
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि मीटिंग के एजेंडे में मिशन-1017 और सदस्यता अभियान के अलावा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन का विषय भी शामिल है। कल इसपर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि हम 11 जनवरी को 11 कैंटोंमेंट में होने वाले पंचायत चुनाव को अंतिम रूप देंगे। प्रदेश में किसानों की बदहाली पर भी चर्चा होगी।
आगे पढ़िए, लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उठाया यादव सिंह का मुद्दा...