फोटो: डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं मजदूर महिलाएं।
झांसी. झांसी के बीड़ी मजदूर महिलाएं इन दिनों कम मजदूरी मिलने से नाराज हैं। मंगलवार को उन्होंने बीड़ी कारोबारियों के खिलाफ डीएम कार्यालय में जमकर हंगामा किया। सैकड़ों महिलाओं ने यहां सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कारोबारियों पर उनका आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम अनुराग यादव के इससे संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। डीएम ने उनकी शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
मंगलवार की दोपहर सैकड़ों की संख्या में बीड़ी बनाने वाली महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंची। हाथों में स्लोगन लिखे बैनरों और पोस्टरों के साथ उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार द्वारा बीड़ी मजदूरों को 120-150 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दिए जाने का प्रावधान हैं। वहीं, दिन भर काम करने पर उन्हें सिर्फ 70 रुपए ही मिलते हैं। बीड़ी बनाने का काम करने वाली आशा ने बताया कि अपने हक के लिए आवाज उठाने पर बीड़ी कारोबारी उसे काम छोड़कर जाने को कहते हैं।
बताते चलें कि झांसी में बीड़ी का कारोबार बड़े स्तर पर होता है। यहां दर्जनों कारोबारी हैं, जो इस कार्य से जुड़े हैं। पिछले कई दिनों से श्रमिक महिलाएं अपनी मजदूरी बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रही थीं। मंगलवार को अचानक वह डीएम कार्यालय पहुंच गईं। यहां डीएम अनुराग यादव को ज्ञापन सौंपा।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, विरोध -प्रदर्शन की अन्य तस्वीरें...