पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bijnor Explosion Police Checking Late Night Meerut Latest News

बिजनौर से फरार आतंकियों की तलाश में मेरठ पुलिस देर रात चलाया चेकिंग अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: चेकिंग के बाद होटल के बार खड़े एसपी सिटी और पुलिस कर्मी।
मेरठ. बिजनौर से फरार हुए छह आतंकियों की धरपकड़ के लिए मेरठ पुलिस को पांच दिन बाद याद आई है। मंगलवार की देर रात पुलिस ने शहर के प्रमुख होटल और धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से सख्ती से पूछताछ की। देर रात तक चले इस अभियान के बाद पुलिस को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। बिजनौर से फरार आतंकियों को पकड़ने के लिए एटीएस की टीम भी मेरठ में ही डेरा डाले हुए है।
मंगलवार को बिजनौर पुलिस ने भी मेरठ आकर ग्लैक्सी शोरूम के मालिक से बातचीत कर वहां से कुछ जरूरी जानकारी हासिल की। पूछताछ और वीडियो फुटेज देखने के बाद पता चला कि संदिग्ध आतंकियों ने ग्लैक्सी से लैपटॉप खरीदने के बाद 6 सितंबर को वहीं से एंटी वायरस भी खरीदा था। एसपी सिटी ओमप्रकाश ने बताया कि आतंकियों की तलाश के लिए होटल और धर्मशालाओं में चेकिंग कराई गई। इस दौरान होटलों में कुछ अनियमितताएं मिली हैं। होटल संचालकों को सुधार की चेतावनी दी गई है।
छोटे कस्बों में छुपे हो सकते हैं आतंकी
पुलिस को शक है कि आतंकी छोटे कस्बों में भी छुपे हो सकते हैं। इसीलिए पुलिस और खुफिया विभाग की टीम सरधना, मवाना, किठौर, फलावदा आदि छोटे कस्बों में भी तलाश कर रही है। पुलिस अस्पतालों में भी उस आतंकी की तलाश कर रही है जो बिजनौर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में घायल हो गया था। पुलिस का मानना है कि गंभीर रूप से घायल इस आतंकी को इलाज के लिए किसी अस्पताल या डाक्टर के क्लीनिक पर जरूर ले जाया गया होगा।
ग्लैक्सी से ही क्यों खरीदे जा रहे लैपटॉप
खुफिया एजेंसी इस बात की भी जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर आतंकी ग्लैक्सी शोरूम से ही लैपटॉप क्यों खरीद रहे हैं। 16 अगस्त को मेरठ में पकड़े गए आईएसआई एजेंट आसिफ अली ने भी सुनीत फौजी को लैपटॉप ग्लैक्सी शोरूम से ही खरीद कर दिया था। बिजनौर से फरार हुए आतंकियों ने भी ग्लैक्सी शोरूम से ही लैपटॉप खरीदा। जांच में जुटी टीम ग्लैक्सी शो रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच दल ये देख रही है कि पिछले दो तीन महीने में कोई और संदिग्ध तो यहां से लैपटॉप खरीदकर नहीं ले गया।
आगे तस्वीरों में देखिए देर रात कैसे चला पुलिस का चेकिंग अभियान...