अलीगढ़/लखनऊ. बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। साध्वी ने कहा कि बच्चों को गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है। भारत को आजादी सिर्फ चरखा घुमाने से नहीं मिली है। देश को आजादी भगत सिंह, बिस्मिल, अशफाक और बटुकेश्वर दत्त ने दिलाई है। ऐसे में ये पंक्तियां 'दे दी हमें आजादी बिना सड़क बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल' बंद कर दी जानी चाहिए। वहीं, उन्होंने बताया कि गांधी जी को राष्ट्रपिता की उपाधि नहीं है। ये सिर्फ एक काल्पनिक नाम है।
अलीगढ़ के रामलीला मैदान में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर से विवादित बयानों की झड़ी लगा दी। साध्वी ने कहा कि लोग कहते हैं कि 'मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना', लेकिन मैं कहती हूं कि यदि ये मजहब नहीं सिखाता तो क्या धर्म सिखाता है? मजहब ही तो है जो हिंदुओं के प्रति आग उगल रहा है।
साध्वी प्राची ने कहा कि महात्मा गांधी के चरखा घुमाने मात्र से देश को आजादी नहीं मिली हैं। देश को आजाद कराने के लिए भगत सिंह, बिस्मिल, अशफाक और बटुकेश्वर दत्त ने अपनी जवानी की कुर्बानी दे दी। वहीं, सावरकर को कोल्हू का बैल बनाकर खेत की जुताई कराई गई। इस दौरान उन्हें जब प्यास लगती थी तो अंग्रेजों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया।
सपा सरकार के मंत्री संस्कारहीन हैं
साध्वी प्राची ने कहा कि यूपी सरकार में कुछ मंत्री संस्कारहीन हैं। वे संतों और साधुओं की जीवनशैली पर अभद्र टिप्प्णी करते हैं। कद्दावर मंत्री आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें साधुओं का काम देखना है तो आश्रम आएं। यहां बच्चों को शिक्षा देने का काम किया जाता है। ऐसे संस्कारहीन मंत्रियों को अपर्णा और डिंपल भाभी को कुछ ज्ञान देना चाहिए।
आगे पढ़िए साध्वी ने कहा कि नकारा पशुओं को काटने का लाइसेंस पूर्व पीएम ने दिया है...