पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Varun Gandhi Sultanpur Corruption Development Uttar Pradesh Latest News

वरुण गांधी ने कहा- विकास कार्यों में भ्रष्टाचार हुआ, तो जिम्मेदार जाएंगे जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर/लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के लंभुवा में कहा कि विकास कार्यों में यदि भ्रष्टाचार हुआ, तो जिम्मेदार लोगों का जेल जाना तय है। वह पद की नहीं कद की राजनीति करते हैं। कद तभी बनता है, जब वह दूसरों को अपने से बड़ा मानता है।
सुल्तानपुर के लंभुवा में सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर में वरुण ने कहा कि जनता को अपने सांसद विकास निधि के एक-एक पैसे का हिसाब देंगे। पेंशन और गरीबी रेखा के नीचे के कार्ड का लाभ अपात्र लोग ले रहे हैं।
वरुण गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पेंशन बीपीएल कार्ड के पात्र लोगों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दें। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करने का उनका सपना साकार होगा। कार्यक्रम में उन्होंने 429 विक्लांगों को कृत्रिम अंग और ट्राई साइकिल का वितरण किया।
जनधन योजना के 1000 लाभार्थियों को बांटे गए पासबुक
वरूण गांधी ने 240 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और भागवत गीता देकर भी उन्हें सम्मानित किया। यहां 50 लाख रुपए की लागत से सोलर लाइट, नल और आठ सड़कों का निर्माण जल्द शुरू किए जाने का वरुण गांधी ने भरोसा दिया है। वरुण गांधी ने मेला वाली बाग में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री जनधन योजना के एक हजार लाभार्थिओं को पासबुक का वितरण किया।
सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद वरुण गांधी (तस्वीर में)