पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bku Said Returned Chaudhary Ajit Singh Bungalow Electricity Water

केंद्र सरकार अगले दो दिन में लौटाए चौधरी अजीत सिंह की कोठी में बिजली-पानी: बीकेयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर. दिल्ली में चौधरी अजीत सिंह की कोठी खाली कराए जाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टीकैत ने मोर्चा खोल दिया है। उन्‍होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने अगले दो दिन में कोठी की बिजली-पानी की सप्लाई नहीं दी तो गुरुवार को मुरादनगर से दिल्ली का पानी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि कोठी से किसानो की यादें जुड़ी हुई हैं।

बताते चलें कि दिल्ली में चौधरी अजित सिंह के सरकारी आवास को खाली करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन भी इस मामले में अब खुलकर सामने आ गई है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को दो दिन की चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दो दिन में चौधरी चरण सिंह के आवास की बिजली और पानी को दोबारा नही जोड़ा गया तो किसान यूनियन गुरुवार को यूपी से दिल्ली को जाने वाले पानी और बिजली को रोक देंगे।

​कोठी से जुड़ी हैं यादें

राकेश टिकैत ने बताया की उस कोठी से किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की यादें जुड़ी हैं और केंद्र सरकार किसानों की पगड़ी उछालने का काम कर रही है। उन्होंने बताया की भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने भी अपने आखरी समय में उन्हें निर्देश दिए थे की किसान घाट और 12 तुगलक के सरकारी आवास पर किसानों का हक है और किसानों का हक दिलाने की जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन की है।
तस्‍वीर में: राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन।