पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Blast Moving Bus Many Injured Bulandshahr Latest News Hindi

चलती बस में सिलेंडर फटा, 70 से अधिक यात्री घायल, कई की हालत नाजुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: आग से झुलसे घायल बुजुर्ग को अस्‍पताल ले जाता हुआ व्‍यक्ति।

मेरठ/बुलंदशहर
. सोमवार को खुर्जा से जहांगीराबाद जा रही एक प्राइवेट बस में गैस सिलेंडर फटने से बस में सवार 75 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें तीन बच्चे शामिल है। घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीएम अखिलेश यादव ने देर रात मुआवजे की घोषणा कर दी है। उन्होंने गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का एलान किया।
बताते चलें कि बस में 80 लोग सवार थे। घायलों में 40 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। उन्हें दिल्ली के सफदरंगज और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 8650501950 पर फोन करके घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। साथ ही घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस खुर्जा से जहांगीराबाद जा रही थी। रास्ते में शिकारपुर जहांगीराबाद मार्ग पर कुतुबपुर रजवाहे के पास बस में अचानक विस्फोट हो गया। यह विस्फोट बस में सवार किसी यात्री के छोटे रसोई गैस सिलेंडर से हुआ। विस्फोट होते ही बस में सवार यात्री आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास से ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बस से निकालकर बुलंदशहर जिला अस्पताल भिजवाया।

यहां गंभीर रूप से घायल लोगों को दिल्ली सफदरगंज और राममनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में 76 घायलों को लाया गया था। जिनमें से 55 घायलों को दिल्ली रेफर किया गया है। आठ घायल यात्री अभी जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।

आगे पढ़िए सीएम ने गंभीर घायलों को दिए एक लाख रुपए...