जौनपुर. खेतासराय थाना क्षेत्र कलापुर कोरवलियां गांव में एक युवक ने प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर उसे मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंक दिया है। प्रेमिका जब आग का शोला बन गई तो प्रेमी फरार हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाकर युवती को सोधी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताड़ शुरू कर दिया है। फिलहाल, प्रेमी फरार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर कलवरियां गांव की एक मुस्लिम युवती का प्रेम प्रसंग खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला गांव के निवासी एक स्वजातीय लड़के के साथ चल रहा था। दोनों
मोबाइल पर घंटो बातें किया करते थे। सोमवार की शाम प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंचकर उससे निकाह करने का दबाव डाल रहा था।
इसपर प्रेमिका द्वारा इनकार करने पर प्रेमी ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। प्रेमिका आग का शोला बन गई और जान बचाने के लिए शोर मचाया। वहीं, इस दौरान प्रेमी मौका देख फरार हो गया। ग्रामीण उसे सोधी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए, जहां पर उसकी हालत को नाजुक देखते जौनपुर जिला अस्पताल भेज दिया है। यहां पर उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
फोटो: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवती।