पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Boyfriend Found Hanging From Ceiling Fan In Girlfriend House

प्रेमिका के घर में पंखे से लटकती मिली प्रेमी की लाश, भड़के लोगों ने किया पथराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदोई/लखनऊ. देहात कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्ला गांव में एक युवक शाहनवाज का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। यह घर उसकी प्रेमिका का बताया जाता है। यह इलाका पिहानी चुंगी पुलिस चौकी के पास में ही है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो लोग भड़क उठे और सड़क पर चल रही गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव के दौरान कई सरकारी बसों के शीशे टूट गए। लोगों ने शाहनवाज की प्रेमिका की पिटाई करने के लिए उसे झपटने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस ने किसी तरह बचाया। लोगों का आरोप है कि प्रेमिका और उसके साथियों ने युवक की हत्या कर लटका दिया। जहां उसका शव मिला, वह भी उसी मुहल्ले में है जहां शाहनवाज का घर बताया जाता है।

जानकारी के मुताबिक, शाहनवाज विवाहित था और उसके दो बेटे और पत्नी भी है, लेकिन उसका प्रिया के घर आना-जाना था। मृतक के परिजनों का आरोप है की शाहनवाज कल रात प्रिया के घर गया था और आज उसका शव उसके ही घर के एक कमरे में फांसी पर लटका मिला। जिस तरह से उसका शव मिला है वह खुदकुशी का मामला नहीं है, क्योंकि उसके घुटने तखत पर थे और सिर में चोट भी लगी थी। लोगों का आरोप था कि प्रिया का चरित्र सही नहीं है और उसके घर कई लोगों का आना जाना है। प्रिया के साथ उन लोगों ने मिलकर हत्या करने के बाद शव लटका दिया।

पुलिस की अनदेखी को लेकर लोग काफी भड़के हुए थे। मामला दो समुदायों के बीच का था, इसलिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद मृतक की प्रेमिका प्रिया को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

क्या कहते हैं अधिकारी

अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बालामाचारी दुबे के अनुसार मृतक के पोस्टमार्टम के बाद आगे की विवेचना की जाएगी। युवती से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
फोटोः हंगामा करते हुए लोगों को रोकती पुलिस, इनसेट में मृतक युवक।