पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

UP LIVE: नौ जिलों के पुलिस कप्तान समेत 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूपी की पल-पल की खबर, बस एक क्लिक पर

फतेहपुर सीकरी में गोलीबारी
आगरा के फतेहपुर सीकरी इलाके में गोलीबारी की सूचना है। यहां दो बाइक पर सवार अपराधियों ने चौराहे पर गोलियां चलाई। जब लोगों की भीड़ जुटने लगी तो वे भरतपुर की ओर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि करीब छह राउंड गोलियों की आवाज सुनी गई। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गोलीबार लोगों को डराने धमकाने के लिए की गई है।
अपहरणकर्ता और बलात्‍कारी को आठ साल की सजा
आगरा जिला अदालत ने 14 साल की लड़की का अपहरण और रेप के मामले में आरोपी लंगड़े की चौकी निवासी विशाल निवासी को दोषी माना है। अपर जिला जज एजाज अहमद अंसारी ने उसे आठ साल की कैद और 27 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। दरअसल, 26 जून 2010 को विशाल ने अपने सहयोगियों के साथ लड़की का अपहरण कर लिया था। उसका आरोप था कि आरोपी विशाल ने उसे अपनी बाइक पर बैठाकर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ जबरन बलात्‍कार किया था। घटना के एक माह बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर भाग गए थे। अदालत ने अपहरण करने के सहयोगी आरोपी धमेंद्र, राजेश एवं मुकेश को दोषी पाते हुए छह वर्ष कैद और 36 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
ब शिवपाल भी नहीं जाएंगे अमेरिका
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद अब उनके चाचा और राज्य के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को भी एक नामचीन अमेरिकी विश्वविद्यालय में व्याख्यान प्रस्तुत करने का न्यौता मिला है। लेकिन ताजा खबर ये है कि शिवपाल सिंह यादव ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका नहीं जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि विदेश से उनके देश में जो भी आता है तो हम भारतीय उसका आदर सत्‍कार करते हैं लेकिन जब हम वहां जाते हैं तो हमारा अपमान किया जाता है। जानकारी के अनुसार सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव को अमेरिका के मैरीलैंड स्थित हापकिंस विश्वविद्यालय में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में व्याख्यान देने के लिये आमंत्रित किया गया है।
बीएसपी सांसद का शिवसेना ने फूंका पूतला
बहुजन समाज पार्टी के संभल से सांसद शफीउर्रहमान बुर्क ने संसद में जिस तरह से राष्ट्र गीत वन्दे मातरम का अपनान किया है। उससे पूरे देश में आक्रोश है। इसी पर विरोध जताजे हुए वाराणसी में शिव सेना के कार्यकर्ताओ ने उनका पुतला फूंका।
महिला अपराध को लेकर चिंतित राष्‍ट्रपति
लखनऊ में अम्‍बेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आए देश के राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज महिलाओं के खिलाफ होते अपराधों पर खासे चिंतित दिखे। राष्‍ट्रपति ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ आ गई है। उनके लिए नैतिक मूल्‍य में गिरावट आई है। उन्‍होंने कहा कि विदेशों में दो लाख से ज्‍यादा भारतीय पढ़ाई करने जाते हैं। हमारे विश्‍वविद्यालयों को शिक्षा के स्‍तर में विकास की करने की आवश्‍यकता है। गरीब छात्रों को उच्‍च शिक्षा की पढ़ाई करने का हक है। इस मौके पर सीएम अखिलेश यादव ने राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया और यूनिवर्सिटी प्रबंधन का धन्‍यवाद दिया। इस मौके पर राज्‍यपाल बीएल जोशी भी उपस्थित थे। समारोह के दौरान राष्‍ट्रपति ने यूनिवर्सिटी के 76 मेधावी छात्रों को गोल्‍ड मेडल दिए। इस दौरान राष्‍ट्रपति ने अम्‍बेडकर भवन की आधारशिला रखी और इनोवेटर्स क्‍लब द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
बिजली कटौती को लेकर किया व्यापारियों ने हंगामा
फर्रुखाबाद में बीते कई दिनों से रात में चार घंटा और दिन में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित व्यापारियों ने जयनरायन वर्मा रोड पर स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय में जमकर हंगामा किया। दो घंटे तक गेट पर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान व्यापारियों ने ना तो किसी को गेट के अन्दर जाने दिया और ना ही बाहर आने दिया। आक्रोशित व्यापारियों का आरोप है कि बिजली कटौती का कोई समय नहीं है। बिजली कब कटेगी ये लोगों को पता है, लेकिन आएगी कब ये नहीं पता। बिजली कटौती से पूरा धंधा चौपट हो गया है।
गोकशी के लिए ले जाये जा रहे पशु बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
गोरखपुर की खोराबार थाने की पुलिस ने काटने के उद्देश्य से ले जाये जा रहे 23 गोवंशी पह्सुओन के साथ 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ़्तारी फोर लेन पर गायघाट के पास हुयी। तस्कर इन पशुओं को गोकशी के लिए बिहार ले जा रहे थे।
आगरा में पेट्रोल पंप की मशीन में आग, हड़कंप
आगरा के फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार को पेट्रोल पंप की मशीन में आग लग गई। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन मशीनों से आग पर काबू पाया। यदि कर्मचारियों ने तत्‍परता नहीं दिखाई होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
अनशन पर बैठे रक्षपाल की हालत खराब, अस्‍पताल भर्ती
आगरा से अपहरण हो चुके अमित की बरामदगी के लिए कलक्‍ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठे उसके दादा रक्षपाल सिंह की हालत बिगड़ गई। उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्‍टरों ने जबरन ग्‍लूकोज चढ़ाया है। अमित के पिता राम सिंह के मुताबिक चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है।
महिला को जलाया
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गाव में आम तोड़ने के विवाद को लेकर एक महिला को उसके ससुराल वालो ने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी, और मौके से फरार हो गए, आग की चपेट में आकर महिला बुरी तरह झुलस गई, जिसे गंम्भीर हालत में कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गंम्भीर रूप से झुलसी महिला और उसके पति महेन्द्र ने घटना के लिए अपने ही परिवार जानो पर आरोप लगया है, घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। इस मामले में पुलिस मामले की जाच में जुट गई है
संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे इंजिनियर का शव मिला
गोरखपुर शहर के शाहपुर थानाक्षेत्र के डेयारी कोलोनी में 58 वर्षीय रेलवे इंजिनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान सिग्नल वर्कशॉप में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजिनियर गणेश कुमार तिवारी का शव उनके गहर के बाथरूम में पड़ा मिला है। उनके सहयोगियों ने बताया कि बुधवार दोपहर वे ऑफिस से सीने में दर्द बता कर निकले। दो दिनों तक उनके मोबाइल से कोई रिस्पांस न मिलने पर गुडगाँव में रहने वाले उनके बेटे मधुसुदन ने अपने दोस्त को घर भेजा, दोस्त के घर पहुँचने पर ही पता चला कि उनकी मौत हो गयी है। उनके साथ एक 18 वर्षीया नौकरानी भी रहती थी जो बुधवार से गायब थी। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए नौकरानी को बुलाया है और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर में राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी हुई पूरी
कानपुर मेडिकल कालेज में आज होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कालेज में उनके आने की तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। शाम करीब 4 बजे राष्ट्रपति मेडिकल कालेज में आयेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल बी एल जोशी करेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में दो फ्लीट रहेंगी एक फ्लीट मेडिकल कालेज में तो दूसरी फ्लीट एअरपोर्ट में रहेंगी। इस दीक्षांत समारोह में 175 छात्र एमबीबीएस की उपाधि पायेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवनीत कुमार के अनुसार 25 अप्रैल 1956 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने कालेज की नीव रखी थी। ये दूसरा मौका है जब देश के वर्तमान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी इस दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे हैं।
प्रमुख सचिव (गृह) न्यायिक अवरोध याचिका- सरकार से जवाब तलब
यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) आर एम श्रीवास्तव एवं डीजीपी पर कैट के अवमानना आचरण और न्यायिक कार्यों में असहयोग के सम्बन्ध में आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा दायर याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने आज सरकार से जवाब तलब किया है. जस्टिस देवी प्रसाद सिंह और जस्टिस अशोक पाल सिंह की बेंच ने कहा कि ऐसे मामलों में कैट को भी सारे अधिकार हैं और उन्हें अपनी शक्ति का पूरा उपयोग करना चाहिए चाहे आदेशों की अवज्ञा करने वाला अधिकारी कितना भी बड़ा क्यों ना हो. कोर्ट ने 14 मई को सुनवाई की अगली तिथि नियत की है.
ब्‍लास्‍ट के आरोपियों के खिलाफ मामला वापस लेने की याचिका खारिज​
​बाराबंकी कोर्ट ने यूपी सरकार को झटका। वाराणसी, लखनऊ, फैजाबाद में ब्‍लास्‍ट के आरोपी ​तारिक कासमी और खालिद के ऊपर से मुकदमा वापस लेने की यूपी सरकार की याचिका को बाराबंकी कोर्ट ने खारिज किया। अदालत ने कहा कि इन पर गंभीर आरोप लगे हैं, इसलिए केस वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता। न्‍यायालय में ट्रायल के बाद अगर ये निर्दोष हैं तो बरी होंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों न्‍याय विभाग की तरफ से बाराबंकी के डीएम को मामले में केस वापस लेने का निर्देश भेजा गया था।
नौ जिलों के पुलिस कप्तान समेत 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 42 आईपीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया। इनमें नौ जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। पीलीभीत, उन्‍नाव और महोबा के एसपी को डीजीपी मुख्‍यालय से सम्‍बद्ध कर दिया गया है। आईपीएस अधिकारी रिजवान अहमद को डीजी टेलिकॉम पद से डीजी रेलवे बनाया गया है। वहीं डीजीपी मुख्‍यालय से सम्‍बद्ध चल रहे एडीजी ओपी सिंह को एडीजी पुलिस रेडियो मुख्‍यालय पर तैनाती दी गई है। इनके अलावा आनन्‍द स्‍वरूप को आईजी खाद्य प्रकोष्‍ठ बनाया गया है। वहीं डीआईजी अ‍फसरों में राम कृष्‍ण स्‍वर्णकार को डीआईजी बस्‍ती, सत्‍येंद्रवीर सिंह को फैजाबाद, मोहित अग्रवाल को डीआईजी देवीपाटन, विजय सिंह मीणा को डीआईजी आगरा, भानु भाष्‍कर को डीआईजी रेलवे, इलाहाबाद पद पर भेजा गया है। वहीं आरकेएस राठौर को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है, इसी तरह राम पाल प्रथम को कमांडेंट, पीएसी गोरखपुर, सोनिया सिंह को को एसपी उन्‍नाव, विशम्‍भर दयाल शुक्‍ला को एसपी बलरामपुर, हैप्‍पी गुप्‍तन को एसपी जौनपुर, एन कोलान्‍ची को एसपी पीलीभीत, पीयूष श्रीवास्‍तव को एसपी संतकबीरनगर, ललित कुमार सिंह को एसपी महोबा, अनिल कुमार जैन को कमांडेंट, पीएसी, इलाहाबाद, डॉ जवाहर को पीएसी गोण्‍डा, डॉ शिवनारायण भारद्वाज को पीएसी सीतापुर, कृष्‍ण मोहन को चौथी वाहिनी पीएसी इलाहाबाद का कमांडेंट बनाकर भेजा गया है। इनके अलावा पीलीभीत के एसपी अमित वर्मा, उन्‍नाव के एसपी राकेश प्रधान और महोबा के एसपी राकेश प्रधान को डीजीपी मुख्‍यालय से सम्‍बद्ध कर दिया गया है।
राष्‍ट्रपति विशेष विमान से पहुंचे लखनऊ
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को वायु सेना के विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे। वे यहां स्थानीय आंबेडकर विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्‍सा लेने आए हैं। उनके आगमन को लेकर यहां सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है। इसके तहत 5 एसपी, 9 एएसपी, 23 डीएसपी, 30 इंस्‍पेक्‍टर, 249 एसआई, 24 महिला एसआई, 68 हेडकांस्‍टेबल, 698 कांस्‍टेबल, 70 महिला कांस्‍टेबल, 4 टीआई, 41 टीएसआई के साथ 6 कंपनी पीएसी तैनात की गई हैं। इनके अलावा राष्‍ट्रपति के कानपुर भ्रमण के दौरान जनपदीय और जोनल रेंज के पुलिस बल के अलावा डीजीपी मुख्‍यालय की तरफ से दो एसपी, 6 डीएसपी और 6 कंपनी पीएसी लगाई गई है।
वकीलों ने आतंकवाद और सरकार का फूंका पुतला
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के पास स्थित चौराहे पर वकीलों ने आतंकवाद और सरकार का पुतला फूंका। वकीलों पर हुए हमलों के विरोध में वे एक दिन की हड़ताल पर हैं।
दवा की दुकानों के बंद होने से मरीज परेशान
रिटेल में मिलने वाले कमीशन में कमी को दूर करने समेत कई मांगों को लेकर दवा व्‍यापारियों ने आज देश व्‍यापी बंद किया है। इसकी बानगी लखनऊ के विभिन्न इलाकों में देखने को भी मिलीं। दवा व्यापारियों की हड़ताल से लखनऊ के अस्‍पतालों में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चाहे एसजीपीजीआई हो या बलरामपुर या केजीएमसी सभी जगह दुकानें बंद होने से मरीज परेशान हैं।
किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या
सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की देर रात की है। पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि किशोरी की शव खेत में कैसे पहुंचा और उसकी हत्या क्यों हुई। हालांकि वह दुष्कर्म की आशंका भी जता रही है।
अधिकारी खुले मंच पर लगाएंगे दरबार
वाराणसी में यातायात, पानी, गंगा प्रदूषण, पेयजल, बिजली जैसी तमाम समस्याओं को लेकर आज शाम सिगरा स्टेडियम में खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह डीएम प्रांजल यादव के निर्देश पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रशासन के अलावा गंगा प्रदूषण, जल निगम, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापारी, खिलाड़ी, साहित्यकार, डॉक्टर शामिल होंगे। कार्यक्रम में पहुंचे हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। इसमें काशी की समस्याओं पर खुलकर बहस होगी।
बुद्ध महोत्सव 25 मई को
बौद्ध सर्किट में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कुशीनगर में 25 मई को बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग कर रहा है। यह जानकारी डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म बुद्ध सर्किट, पीके सिंह ने दी।
बीएड की वार्षिक परीक्षाएं 15 जून से
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी और इससे संबंधित सभी महाविद्यालयों में बीएड सत्र 2012-13 की वार्षिक परीक्षाएं 15 जून से होंगी। इस बात की जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. पीसी त्रिवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं सभी जिलों में चल रही हैं और 10 जून तक समाप्त होंगी। इसके बाद बीएड की परीक्षाएं 15 जून से कराई जायेंगी।
नशे में धुत युवक ने किया हंगामा
गुरुवार की देर रात तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी के प्रदीप नाम के एक युवक ने नशे में धुत होकर जबरदस्त हंगामा किया। बुधवार को एक सब्जीवाले को पीटने की शिकायत के मामले में जब पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची तो उसने पहले सिपाहियों से दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ को भी नहीं बख्शा। थाने लाए जाने पर उसने जीडी के पन्ने फाड़ दिए। उसका हंगामा यहीं नहीं रुका। मेडिकल कराने के लिए जब उसे जिला अस्पताल ले जाया गया तो उसने वहां भी डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया और मेडिको लीगल रजिस्टर फाड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने तिवारीपुर पुलिस के साथ युवक पर काबू पाया।
आगरा समेत यूपी के दवा विक्रेता हड़ताल पर
आगरा समेत पूरे यूपी के दवा विक्रेताओं ने हड़ताल कर दी है। आगरा में अधिकतर दवा दुकानें बंद हैं। इससे मरीजों को खासी दिक्‍कत हो रही है। हालाकि अस्‍पतालों के अंदर की दुकानों से मरीज दवा ले रहे हैं। दवा विक्रेताओं ने फुव्‍वारा से कलक्‍ट्रेट तक प्रदर्शन किया। उन्‍होंने डीएम को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत करवाया।
यूपी में वकील हड़ताल पर
यूपी बार काउंसिल के निर्देश पर प्रदेश भर के वकील हड़ताल पर हैं। वकीलों पर लगातार हो रहे हमलों और निर्मम हत्‍याओं के विरोध में ये हड़ताल की जा रही है।
अधिवक्ता हड़ताल पर
वाराणसी बार काउंसिल के आह्वान पर कचहरी में दीवानी और कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता पर हैं। अधिवक्ता राजेश सिंह ने बताया कि जुलूस निकालकर अदालती कामकाज ठप कराते हुए अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में संयुक्त बार एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। अधिवक्ता अभय रस्तोगी ने बताया कि कानपुर में अधिवक्ता प्रशांत द्विवेदी और कई जिलों में वकीलों की हत्या और उनपर जानलेवा हमला के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया।