यूपी की पल-पल की खबर, बस एक क्लिक पर
अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन
पूर्वांचल में अघोषित विद्युत् कटौती के खिलाफ संत कबीर नगर में कांग्रेसियों ने जुलुस निकाल कर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से मेह्न्दावल तक इस जुलुस में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए निकले। जिले के कांग्रेसी नेता अखंड बहादुर सिंह ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगते हुए कहा कि विधान सभा चुनावों से पहले सपा ने पूर्वांचल को विशेष विद्युत आपूर्ति का वादा किया था, जो अब खोखला चुनावी स्टंट साबित हो रहा है। उन्होंने सरकार को वोट बैंक की राजनीति के चलते पूर्वांचल की उपेक्षा न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी हालात न सुधरे तो कांग्रेस जनता के साथ सरकार के खिलाफ पूरे जोर शोर से सडकों पर उतर कर संघर्ष करेगी।
दवा लेकर लौट रही महिला से रेप
गोरखपुर जिले के झंगहा थानाक्षेत्र के जद्दुपुर गाँव में दवा लेकर लौट रही एक महिला से बलात्कार की घटना सामने आई है। घटना शनिवार शाम की है, पीडिता ने सोमवार की दोपहर झंगहा थाने पहुंचकर इस मामले में तहरीर दी। महिला ने तहरीर में बताया है कि वह शनिवार शाम धुन्नी बाज़ार से दवा लेकर लौटा रही थी। इसी बीच अंन्धेरे का फायदा उठाकर इलाके के ही खलीफा ने उसे रास्ते में एक खलिहान में खींच लिया और डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। झंगहा पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महन्त दिग्विजयनाथ की आदम-कद प्रतिमा का अनावरण 25 को राजनाथ करेंगे
आगामी 25 मई को दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज में ब्रह्मलीन गोरखनाथ पीठ के महन्त दिग्विजयनाथ की आदम-कद प्रतिमा का अनावरण और नवनिर्मित भवन का लोकार्पण बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह करेगें। इस अवसर पर गोरखनाथ पीठ के महन्त अवेद्यनाथ और मणिराम दास छावनी अयोध्या के महन्त नृत्यगोपाल दास भी उपस्थित रहेंगे। इस बात की जानकारी गोरखनाथ पीठ के उत्तराधिकारी और सांसद योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू सेवाश्रम के सभागार में भारतीय जनता पार्टी, हिन्दू युवा वाहिनी सहित विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में दी।
कानपुर में नाबालिक से रेप
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नरिहा गांव में घर में अकेली एक नाबालिक छात्रा को गांव के ही एक दबंग युवक संजय ने जबरन हवस का शिकार बना डाला। लड़की के पिता की माने तो 10 मई को भांजी की शादी में शामिल होने थाना रसूलाबाद क्षेत्र के दहेली गांव गये थे। घर और जानवरों की देखरेख के लिए अपनी को छोड़ गये थे। 11 मई की रात्रि को गांव का संजय उर्फ महेन्द्र पुत्र सुरेश चन्द्र घर में घुसकर जबरन लड़की के साथ बलात्कार किया और जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिली ही हम लोग गांव पहुचे और लड़की को लेकर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिता कि तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
जुते की फैक्ट्री में भीषण आग
आगरा के मलपुरा इलाके में जुते की फैक्ट्री में भीषण आग लगी। लाखों का सामान जलकर राख हुआ। दमकल की 6 गाड़ियाँ आग पर काबू करने में लगी है। फैक्ट्री के पास के घरों को खाली करवाया गया। जूता निर्माण में काम आने वाले ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग भड़का।
कच्ची शराब को लेकर हंगामा
गोरखपुर शहर के राजघाट थानाक्षेत्र में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास कच्ची शराब बेचने वालों और स्थानीय नागरिकों में बीच झड़प हो गयी। कच्ची शराब पीकर आये दिन हंगामा करने वालों से परेशान होकर, आसपास के क्षेत्र के लोगों ने कच्ची शराब बेचने वाले की झोपडी को घेरकर उसमे आगजनी का प्रयास किया। इसकी वजह से वहां हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजघाट पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ा।
पिछड़े वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए 838 करोड़ रुपए
उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अधीन आने वाली सभी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों को पहुंचाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 838 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा ने रविवार को यहां बताया कि पिछली बसपा सरकार के दौरान इस वर्ग के लिए नाम मात्र का बजट रखा गया था जबकि सपा की सरकार में पिछड़े वर्ग को छात्रवृति, फीस, विवाह अनुदान, बीमारी अनुदान आदि लाभों को सीधे उपलब्ध कराया जा रहा है।
विरोध में बिजली कर्मचारी
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर चार शहरों के निजीकरण के विरोध में प्रदेश भर के ऊर्जा निगमों के कर्मचारी और इंजीनियर आज विरोध दिवस मना रहे हैं।
मारपीट दो 11 घायल
इलाहाबाद के कैंट इलाके के उंचवागढ़ी इलाके में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में 11 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
दुघर्टना में तीन मौत
आजमगढ़ में ट्रक और बस के बीच टक्कर, 3 की मौत 7 घायल। दो की हालत गंभीर, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तांत्रिक ने किशोरी संग किया बलात्कार
वाराणसी के कपसेठी थाना के बरियारपुर गांव में रविवार दोपहर एक मामला आया जिसमें बीमारी ठीक करने के नाम पर एक तांत्रिक ने किशोरी के साथ बंद कमरे में बलात्कार करता रहा। फ़िलहाल परिजनों ने जब किशोरी को देखा तो वो फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी। परिजनों ने तांत्रिक की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
फिरोजाबाद में गोलीबारी, एक घायल
फिरोजाबाद के इरादतनगर इलाके में दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा बरामद दिया है। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक झगड़ा जमीन विवाद को लेकर था।
ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक की मौत
कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साईट 5 में स्थित मुरारी इंडस्ट्रियल गैस फैक्ट्री में सुबह एक ऑक्सीजन का सिलिंडर फटने से फैक्ट्री में हडकंप मच गया, गैस सिलिंडर फटने से फैक्ट्री में काम कर रहे राजन नाम के कर्मचारी की मौत हो गयी, मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी, हांलाकि ये भी तक पता नहीं लग पाया की आखिर सिलिंडर फटा कैसे, फैक्ट्री में उस वक़्त करीब आठ से दस कर्मचारी मौजूद थे। मौके पर पहुंचे फैक्ट्री के मालिक ने मृतक के परिजनों को मुवावजा देने की बात कही है।
अनाधिकृत तरीके से गाड़ियों पर लाल और नीली बत्ती लगाने वालों की खैर नहीं
वाराणसी में चार पहियां वाहनों पर फर्जी तरीके से लाल और नीली बत्ती लगाकर चलने वालों की आज से खैर नहीं है। प्रशासन की ओर से तमाम अधिकारीयों को इस मुहीम में आज से लगाया जायेगा। एडीएम सिटी एमपी सिंह ने बताया कि कई मजिस्ट्रेट और सीओ लेबल के अधिकारी जगह जगह जांच करेंगे।
मौत के मुंह से निकला रेल यात्री
कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार रात में यात्री सीट पाने के लिए ट्रेन में सवार होने लगे। इसी जल्दबाजी और हडबडाहट में एक यात्री ट्रेन के पीछे से दूसरे जनरल बोगी में चढ़ रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की सीढियों और प्लेटफार्म के बीच जा फंसा। यात्री के इस तरह फंस जाने से प्लेट फार्म में हडकंप मच गया। कुछ यात्रियों ने इसे निकले का प्रयास भी किया, लेकिन निकाल नहीं सके। काफी देर बाद जीआरपी के सिपाही मौके पर आये तबतक ट्रेन में फंसा यात्री बेहोश हो चूका था। उसको सकुशल बहार निकलने के लिए प्लेटफार्म की दीवार को सावधानी से काटा गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद यात्री को किसी तरह सकुशल निकाला गया।
गुटखा बनाने वाले अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़
कानपुर के फीलखाना थाना अंतर्गत रविवार की रात करीब 11 बजे कमला टावर के पास छापा मार कर अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके पर पुलिस को 2 लाख रुपये के तैयार गुटखा, और करीब एक क्विंटल सुपाड़ी व तम्बाकू मिले, फीलखाना एस ओ सचिन कुमार के अनुसार कमला टावर इलाके में रहने वाले पवन और श्याम दोनों भाई गुटखे पर पाबंदी लगने के बावजूद अवैध रूप से गुटखा बनाने की बाकायदा फैक्ट्री चला रहे थे, और नए नाम से गुटखा बना रहे थे।
देश की दशा पर मर्माहत है स्पीकर मीरा कुमार
लोक सभा स्पीकर मीरा कुमार अपने निजी कार्यक्रम के तहत काशी पहुंची। वह देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर काफी चिंतित दिखी। स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार देश का गंभीर मुद्दा और देश के विकास के लिए इसे समाप्त होना चाहिए। देश में बढ़ रही रेप की घटनाये भी चिंता का विषय है। रेप को लेकर कानून गंभीर होना चाहिए। ये कानून का विषय है।