पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bus truck Collision Two Person Died Road Accident Bulandshahr Latest News

खुर्जा हाइवे बस और ट्रक में टक्कर, दो लोगों की मौत कई घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुलंदशहर/मेरठ. बुलंदशहर के खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इससे फतेहपुर से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में बस चालक और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक रोडवेज बस फतेहपुर से दिल्ली जा रही थी। खुर्जा देहात कोतवाली के गांव चितौला बाइपास के पास यह अनियंत्रित हो गई। इसने वहां खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दिया। बस भी उसमें घुस गई। हादसे में बस चालक और एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुर्जा देहात कोतवाल ने बताया कि हादसे में फतेहपुर निवासी मनोजपाल, कुलदीप, कुरावली निवासी काले खां, सिरसा निवासी गौरव, रतनाम और मैनपुरी निवासी शिवपाल सिंह सहित एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
फोटो: खुर्जा हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस।