सहारनपुर. सहारनपुर विधानसभा सीट के लिए शनिवार को चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। अबतक कुल 33 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। पोलिंग बूथों पर अपेक्षाकृत कम वोटर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, खाताखेड़ी क्षेत्र में वोट डालने आए एक बुजर्ग वोटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
सहारनपुर शहर सीट पर बीजेपी से राजीव गुंबर, सपा से संजय गर्ग और कांग्रेस से मुकेश चौधरी मैदान में है। चुनाव शुरू होने के पहले चार घंटे यानि 11 बजे तक मतदान फीसदी बहुत कम रहा। ओजपुरा स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे तक महज 10 वोटरों ने वोट डालें। मतदान के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। जगह-जगह ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की जा रही है।
युवाओं में दिख रहा रुझान
वोट डालने को लेकर युवाओं में खासा रुझान दिखाई दे रहा है। लोकसभा चुनाव में बने नए मतदाता इस चुनाव में दूसरी बार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। खासकर युवतियां वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच रही हैं। बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आगे की स्लाइड्स पढ़िए, वोटिंग डालने के बाद बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत के बाद लोगों ने मचाया बवाल और देखिए, सहारनपुर में वोटिंग की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...