आजमगढ़. बसपा नेता और सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी गई है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर सीपू सिंह के परिवार के लोग जीयनपुर बाजार में धरने पर बैठ हुए थे। उनके समर्थन में व्यापारी और भाजपा नेता पंकज सिंह भी धरने में शामिल हुए थे।
बताते चलें कि 19 जुलाई को जीयनपुर बाजार में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू और भरत राय की अज्ञात हमलावरों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद हुए हिंसा में जहां सरकारी व गैर सरकारी सम्पत्ति को भारी क्षति पहुंची वहीं पुलिस फायरिंग में जितेन्द्र, चन्द्रभान व संजय विश्वकर्मा की मौत हो गयी। दो पुलिस कर्मियों समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये।
मृतक पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने बताया कि उनके परिवार को भी खतरा है। सीबीआई जांच से ही मामले से पर्दा उठा जा सकता है। भाई संतोष सिंह का कहना है कि पुलिस की जांच सही दिशा में नहीं चल रही है। पुलिस दबाव में काम कर रही है। सरेराह गोली मार दिया गया पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी है।
आगे देखिए धरने पर बैठे परिजनों और समर्थकों की तस्वीरें...