पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cdo Inspection Program Agog Panchayti Raj Staff

सीडीओ के निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पंचायती राज कर्मचारि‍यों में हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोंडा. पंचायती राज विभाग में चीफ डेवलपमेंट ऑफि‍सर (सीडीओ) के निरीक्षण को लेकर संबंधि‍त कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। यही वजह है कि‍ विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद विभागीय कार्यालय खुले रहे और साफ-सफाई अभियान चलता रहा। इस दौरान कर्मचारी पुराने रद्दी कागजातों को जलाते नजर आए।
बताते चलें कि‍ चीफ डेवलपमेंट ऑफि‍सर (सीडीओ) ने पंचायती राज विभाग कार्यालय की गतिविधियों और योजनाओं के संचालन की हकीकत जानने के लिए 19 सितंबर को निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित कर रखा है। ऐसे में सीडीओ के इस कार्यक्रम को लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। यही वजह है कि‍ बुधवार को विकास भवन स्थित परिसर में विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद कार्यालय खुला रहा और कर्मचारी खामियों को दुरुस्त करते नजर आए।
रद्दी कागजों को जलाते नजर आए कर्मचारी
इस दौरान कर्मचारी सफाई अभियान के तहत पुराने रद्दी कागजातों को जलाने में व्यस्त नजर आए और पूरे दि‍न साफ-सफाई का काम चलता रहा। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत के साथ बैठक करके तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधि‍कारि‍यों और कर्मचारि‍यों को आवश्यक निर्देश दिए।
क्‍या कहते हैं सीडीओ
गोंडा के सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित ने अनुसार, पंचायतीराज विभाग के निरीक्षण का कार्यक्रम 19 सितंबर को प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए संबंधित अधि‍कारि‍यों और कर्मचारि‍यों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।