दरअसल, रविवार की शाम आठ बजे एक सवारी मैजिक मुगलसराय से सवारियों को लेकर चकिया के लिए चली थी। अभी वह क्षेत्र के चोरमरवा गांव के पास पहुंची ही थी कि मैजिक अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पानी से भरे खड्ढे में पलट गई। घटना होते ही स्थानीय ग्रामीण घायलों की मदद के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
घटना स्थल पर तत्काल पहुंचे सूर्यमुनि तिवारी, प्रकाश सहित कई लोगों ने अपने वाहन में घायलों को लाद कर चकिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल चंदौली में कराया जा रहा है।