पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Charkhari Bogus Voting Furore One Hour Voting Interrupted

चरखारी में फर्जी वोट डालने को लेकर बवाल, एक घंटे तक बाधि‍त रहा मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: महोबा के चरखारी सीट पर मतदान करने के लि‍ए लाइन में खड़े लोग और तैनात पुलि‍स कर्मी।
झांसी/महोबा. बुंदेलखंड स्‍थि‍त महोबा के चरखारी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान के दौरान बलचैर गांव के एक बूथ पर जमकर बवाल हुआ। एक व्यक्ति ने फर्जी वोट डालने की कोशि‍श की, जिसे लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसकी पि‍टाई कर पैरा मिलिट्री फोर्स को सौंप दिया गया। बवाल के बीच यहां लगभग एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इसकी सूचना मि‍लते ही डीएम वीरेश्‍वर सिंह और एसपी रामकिशोर मौके पर पहुंच गए। फि‍लहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।
बताते चलें कि महोबा के चरखारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यह सीट केंद्रीय मंत्री उमा भारती के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। महोबा के चरखारी विधानसभा क्षेत्र के बलचैर मतदान केंद्र पर लगभग साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति ने फर्जी वोट डालने की कोशि‍श की। इसी दौरान दूसरे दलों के एजेंटों ने उसे पकड़ लिया। बहस के बाद उसे लोगों ने मतदान केंद्र पर ही पीटते लगे और पैरा मिलिट्री फोर्स को सौंप दिया। फर्जी वोट डालने को लेकर यहां जमकर बवाल हुआ। इस दौरान एजेंटों ने मतदान बंद करा दिया।
सूचना मि‍लते ही मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी
सूचना मिलते ही डीएम वीरेश्‍वर सिंह और एसपी रामकिशोर मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा लोगों को समझाए जाने के बाद मतदान फिर से शुरू हुआ। इससे पहले एक घंटे तक यहां मतदान रूका रहा। डीएम ने बताया कि यहां बवाल हुआ था, लेकिन लोगों को समझाए जाने के बाद वोटिंग शूरू हो गई है। उन्होंने कहा कि फर्जी वोट डालने की कोशि‍श करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बारिश के बाद भी मतदाताओं में उत्साह
मतदान के दौरान यहां बारिश भी हो रही है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद मतदाताओं में उत्‍साह देखने को मि‍ल रहा है। दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी से अधिक वोटिंग हो चुकी है।
आगे देखि‍ए महोबा के चरखारी सीट पर वोटिंग के दौरान तैनात पैरा मिलिट्री फोर्स की तस्‍वीरें...