पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chitrakoot Petrol Pump Firing Two Dead Latest Crime News

चित्रकूट: मामूली सी बात पर दबंगों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर और सेल्समैन को मारी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: घटना की सीसीटीवी फुटेज।
झांसी. चित्रकूट में डीजल डालने में देरी करने को लेकर पेट्रोल पंप पर दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मरने वालों में एक पेट्रोल पंप का मैनेजर था दूसरा एक सेल्समैन था। घटना के वक्त पंपकर्मी खाना खा रहे थे। इसी बीच कुछ दबंग बोलेरो से डीजल डलवाने आए। कर्मियों ने उनको थोड़ा इंतजार करने को कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में बवाल हो गया। इससे गुस्साए दबंगों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
चित्रकूट के कर्वी कोतवाली के अंतर्गत सीतापुर चौकी के तहत गोपाल एंड ब्रदर्स के नाम से पेट्रोल पंप है। शनिवार रात लगभग 12 बजे यहां एक बोलेरो आकर रुकी। इसमें सात-आठ लोग सवार थे। इनमें से दो लोग उतरे और अंदर मौजूद कर्मियों से डीजल डालने को कहा। इस समय पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मी खाना खा रहे थे। कर्मियों ने उनसे थोड़ा इंतजार करने को कहा। बोलेरो सवार जल्दी में थे। उनकी इस बात को लेकर कर्मियों से बहस हो गई।
धमकी को समझा मजाक
बताते हैं कि बोलेरो सवार लोगों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मियों ने इसे मजाक समझा और हंसने लगे। इतने में ही दो लोगों ने खाना खा रहे लोगों पर रायफल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। अचानक हमले से कर्मी संभल नहीं पाए। हमले में पेट्रोल पंप पर मैनेजर जगदीश प्रसाद द्विवेदी और सेल्स मैन हरीशंकर कुशवाहा को कई गोलियां लगी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी ने किसी तरह खुद को बचा लिया और जान बचाकर भागे।
आगे पढ़िए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस...