तस्वीर में: मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करते सीएम अखिलेश।
वाराणसी/जौनपुर. यूपी सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को जौनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने गोमती नदी के बैजारामपुर घाट पर पुल सहित पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान सीएम ने 11 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा जल्द ही अब नोएडा की तरह पूर्वांचल का विकास भी होगा।
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि निजी क्षेत्र में स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए पढ़ना संभव नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए जौनपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इसमें गरीबों के इलाज के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा भी उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि सूबे की जनता के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया करने के लिए सरकार प्रयासरत है। इस सुविधा को जनता तक आसानी से पहुंचाने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रहा हैं। इसी का परिणाम है कि जौनपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज की अधार शिला रख दी गई है। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज 2017 विधानसभा चुनाव से पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा बल्कि पढ़ाई भी शुरु हो जाएगी। वहीं इस मौके पर उन्होंने यह एलान भी किया कि रिक्त पड़ी सारी सरकारी नौकरियों की भर्ती करके युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
आगे पढ़िए सीएम ने कहा जल्द ही दूर हो जाएगी बिजली की समस्या...