पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cm Akhilesh Yadav Visit Jhansi Fourteen October Latest News

सीएम अखिलेश विकास कार्यों की समीक्षा के लिए 14 अक्टूबर को करेंगे झांसी का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. यूपी सीएम अखिलेश यादव का झांसी आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वह 14 अक्टूबर को दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही कई कार्यों का वह शिलान्यास भी करेंगे। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम सितंबर में झांसी आएंगे, लेकिन इस महीने उनका कार्यक्रम तय नहीं हो सका। शासन द्वारा उनका कार्यक्रम तय किए जाते ही जिले के नोडल अधिकारी विकास कार्यों की समीक्षा करने और रिपोर्ट बनाने में जुट गए हैं।

शासन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार सीएम अखिलेश यादव 14 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे झांसी पहुंचेंगे। यहां वह झांसी सहित जालौन और ललितपुर में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कानून व्यवस्था की समीक्षा भी अहम होगी। साथ ही सीएम कई विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
सीएम को झांसी से विशेष लगाव रहा है। वह सीएम बनने से पहले और बाद में भी कई बार यहां आ चुके हैं। वह झांसी को कई विकास कार्यों की सौगात दे चुके हैं। इनमें से सीपरी ओवर ब्रिज की घोषणा करना सबसे अहम था। सीपरी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
फोटो: सीएम अखिलेश यादव।