पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुटखा व्यापारी से वसूली के आरोप 21 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. गुटखा व्यवसायी के यहां छापामारी करने के मामले में क्राइम ब्रांच के तीन एसआइ और छह सिपाहियों पर आरोप है कि उन्होंने गुटखा व्यापारी से 10 लाख रुपये वसूले। शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने फौरी तौर पर कार्रवाई के निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच के 21 अन्य सदस्यों को लाइन हाज़िर कर क्राइम ब्रांच को भंग कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले क्राइम ब्रांच के एक दारोगा और कुछ सिपाही अलीगंज सेक्टर-ई निवासी ओम नारायण की कुर्सी रोड स्थित पान मसाला फ़ैक्टरी पर छापा मारा था। आरोप लगाया गया है कि यहां से क्राइम ब्रांच की टीम 10 लाख रुपये जबरन लेकर गई थी। इस मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एसएसपी से शिकायत की गई थी। मामले की जांच सीओ आलमबाग (आईपीएस) संजीव त्यागी को सौंपी गई। मामले में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि क्राइम ब्रांच की टीम बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए छापा मारने गई थी।
इस आरोप में एस आइ एसएन मिश्र, एके मिश्र और एसके मिश्र समेत अतुल सिंह, तौकीर अहमद, प्रदीप सिंह, राजेश, लव और छेदीलाल को निलंबित कर दिया गया है। इनके अतिरिक्त क्राइम ब्रांच के 21 अन्य सदस्यों को लाइन हाज़िर कर क्राइम ब्रांच को भंग कर दिया गया है। इनमें दो इंस्पेक्टर महमूद आलम और संजय राय के अलावा सब इंस्पेक्टर यशवंस सिंह, देवेंद, उमाशंकर और एके सिंह शामिल हैं। 15 सिपाहियों को भी लाइन हाज़िर किया गया है।