फोटोः सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद पहुंची पुलिस।
सहारनपुर/मेरठ. देवबंद कोतवाली क्षेत्र में ग्राहक बनकर आए बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार होने के लिए वह बाजार में हवाई फायर करते रहे, जिससे इलाके में दहशत मच गई। शनिवार को दिन दहाड़े हुई इस वारदात को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी ब्रजपाल सिंह जाखड़ को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, देवबंद के मोहल्ला जनकपुरी के रहने वाले 62 वर्षीय सुरेंद्र गर्ग उर्फ बबलू सर्राफ का काम करते हैं। वह अपनी आढ़ती मोहल्ला पठानपुरा में लगाते हैं। ज्वेलर्स की दुकान पर शनिवार को दोपहर वह बैठे हुए थे। इसी दौरान ग्राहक बनकर आए तीन युवकों ने जेवर खरीदने की बात कही, तो उन्होंने तिजोरी में रखे सोने और चांदी के जेवर बाहर निकाल कर दिखाने शुरू कर दिए।
इसी बीच तीन अन्य युवक युवक सर्राफ की दुकान में घुस आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने पिस्टल हवा में लहराते हुए दुकान में रखे सोने चांदी के जेवर समेटने शुरू कर दिए। दिन दहाड़े अपने आपको लूटता देख सर्राफ ने जैसे ही शोर मचाने का प्रयास किया, तो एक बदमाश ने पिस्टल से गोली मार दी। दो गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ सर्राफा दुकान में ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर बाजार में सनसनी फेल गई। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए।
घायल सर्राफा को पास के ही मेडिकल सेंटर में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाश करीब अस्सी लाख रुपए के सोने चांदी के जेलर लूट कर ले गए हैं। घटना में जिले के कुख्यात बदमाश मोहसिन काला का हाथ होना बताया जा रहा है।
आगे देखिए, वारदात स्थल की अन्य तस्वीरें...