हमलावर युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस (तस्वीर में)
- गोलीबारी को देख डर गए पुलिसवाले
- गोली लगने से राहगीर घायल
मुजफ्फरनगर/मेरठ. शहर के शिव चौक पर दो गुटों में शुक्रवार को जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक हमलावर समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलने से बाजार में दहशत का माहौल है। दिन दहाड़े हुई इस गोलीबारी को छात्रों के वर्चश्व से जोड़कर देखा जा रहा है।
शनिवार को सर्कुलर रोड स्थित भगत जी हलवाई की दुकान के पास अपने साथियों के साथ एक युवक प्रतीक सिंह खड़ा था। इसके बाद तितावी थाना क्षेत्र के गांव किनौनी का रहने वाला गौरव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने प्रतीक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद गौरव और उसके साथी बाइक पर सवार होकर महावीर चौक की ओर भाग निकले।
प्रतीक के सूचना देकर अपने साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने गौरव और उसके साथियों का पीछा किया। कुछ देर बाद प्रतीक और गौरव का शिव चौक के पास एसडी कॉलेज बाजार के बाहर आमना-सामना हो गया। प्रतीक और गौरव के गुटों के युवकों ने एक दूसरे को निशाना बनाते हुए तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही बाजार में भगदड़ मच गई।
गोली लगने से राहगीर घायल
गोली लगने से यहां से गुजर रहे सुखेदव घायल हो गए। विवेक नाम के एक युवक के पैर में गोली लगी है। वह हमलावरों में शामिल था। प्रतीक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाट कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।
आगे पढ़िए, गोलीबारी को देखकर डर गए पुलिस वाले...