आजमगढ़/लखनऊ. कंधरापुर थाना क्षेत्र में एक युवती पिछले एक महीने से अधिक समय से गायब है, लेकिन उसका केस दर्ज नहीं किया गया। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पर पहुंच कर गुहार लगा रहा है। युवती के पिता का कहना है कि महिनों से थाने का चक्कर लगा रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, कंधरापुर थाना क्षेत्र के जाहिद की बड़ी बेटी की शादी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव में हुई थी। कुछ दिन पहले बड़ी बहन की सास बीमार हो गई। इससे बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को घर की देख रेख के लिए बुलाया। इसके बाद वहीं से युवती गायब हो गई। इस मामले में एक युवक पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप है, लेकिन पुलिस केस दर्ज करने से बच रही है।
युवती के पिता और फरार युवक की पत्नी भी दोनों को खोजने की पुलिस से गुहार लगा रही हैं। इसके बाद भी पुलिस उदासीन है। शनिवार को परेशान होकर दोनों ही पक्ष के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंच कर पिता केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
फोटोः युवती के गायब होने पर उसके परिजन एसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंचे।