झांसी. रविवार को देर शाम बाइक द्वारा घर जा रहे युवक बेखौफ बदमाशों ने को गोली मार दी। हमलावारों ने पहले बाइक रुकवाई। इसके बाद युवक को बाइक से नीचे उतारने के बाद उसके पैर छुए और गले में हाथ डाल सड़क के किनारे ले जाकर सिर में गोली मार दी। घायल युवक के साथ अन्य युवक ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों की दी। युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना झांसी के कस्बा बबीना थाना क्षेत्र की है। बीएचईएल चौकी क्षेत्र के कोटी चमरूआ गांव निवासी पुष्पेंद्र राजपूत (20) देर शाम बबीना की ओर से अपने घर लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ गांव का ही एक युवक लोटन सिंह भी था। लोटन बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इरादे भांप लोटन ने बाइक नहीं रोकी और बाइक की रफ्तार तेज कर दी। इस पर बाइक सवारों ने बाइक तेज चलाते हुए आगे पहुंचकर रास्ता रोक लिया। लोटन के साथ पीछे बैठे पुष्पेंद्र को दोनों ने यह कहते हुए नीचे उतारा कि कुछ काम है।
घायल हुए युवक के साथी लोटन सिंह के अनुसार, वह हमलावरों को नहीं जानता है, लेकिन पुष्पेंद्र के परिचित थे। पहले तो उनमें से एक व्यक्ति ने पुष्पेंद्र के पैर छुए और गले में हाथ डालकर सड़क के किनारे स्थित तालाब के पास बने कमरे के पीछे ले गया। इसके बाद अचानक सिर में गोली मार दी। सिर में गोली मार दोनों फरार हो गए। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पुष्पेंद्र के पिता बृजलाल के अनुसार, हमलावरों ने अज्ञात कारणों से गोली मारी है। उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वहीं, भेल चौकी इंचार्ज अचल सिंह ने बताया कि, अब तक तहरीर नहीं दी गई है। हमलावरों की पहचान युवक के होश में आने के बाद ही होगी।
फोटो: आईसीयू में भर्ती घायल युवक पुष्पेंद्र।