फोटो: सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए ससुराल पक्ष के लोग।
हरदोई/लखनऊ. शहर के सर्राफा कारोबारी शिव कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी तुषारिका की शादी हरदोई के एक बड़े घराने संजीव रस्तोगी के बेटे प्रखर रस्तोगी से बीती 5 जुलाई 2013 को की थी। बीते 30 नवंबर को ससुराल में उनके बेटी की मौत जहर खाने से हो गई। इस पर बेटी के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी सास महिमा रस्तोगी और दामाद प्रखर ससुराल में उसे प्रताड़ित करते थे। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।
मृतक बेटी के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि लड़के के पिता संजीव रस्तोगी उनके अच्छे मित्र हैं। इसके बाद भी उन्होंने सच छिपाए रखा और कहा कि बेटी की मौत दवा के रिएक्शन से हुई जबकि मौत सल्फाश खाने से हुई थी। यह पूरा मामला आपसी मित्रता का था इसलिए दोनों पक्षों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। ऐसे में वर पक्ष को सामाजिक दंड देने के लिए मृतका के पिता ने एक पर्चा छपाया और उसे पूरे शहर में बंटवा दिया।
पर्चे में लिखी थी मौत की सच्चाई
मृतक बेटी के पिता द्वारा छपवाए गए पर्चे में लिखा था कि ससुराल में जहर खाने से लड़की की मौत हुई थी। इसके बाद भी ससुराल वालों ने बताया कि उसकी मौत दवा के रिएक्शन की वजह से हुई है। पिछले काफी दिनों से उसे ससुराल में प्रताडि़त किया जा रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पर्चे में यह भी लिखा था कि इस मामले में यदि वधू पक्ष चाहे तो कानून का सहारा ले सकता है लेकिन सामाजिकता और मित्रता को ध्यान में रखते हुए ऐसा कुछ नहीं किया गया। ऐसे में यदि वर पक्ष को अपनी गलती का एहसास है तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
भड़क गई मां और महिलाएं
श्रद्धांजलि और सामजिक दंड के इस आयोजन में मृतक तुषारिका की मां और अन्य महिलाओं में काफी रोष था। सभी महिलाएं और मां यहीं कह रही थीं कि बेटी की मौत लड़के की अय्याशी के कारण हुई थी। इस बात को पूरा घर भी जानता था लेकिन किसी ने कोई कदम नहीं उठाया।
आगे पढ़िए वर पक्ष ने मांगी सार्वजनिक रूप से माफी...