पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Devotee Rush Navratri Durga Puja Devi Maa Worship Jhansi Latest News

शारदीय नवरात्र आज से, शीतला मां के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पंचकुइयां स्थित शीतला मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।
झांसी. झांसी में गुरुवार से शारदीय नवरात्र की धूम शुरू हो गई। पंचकुइयां स्थित माता शीतला देवी के मंदिर में सुबह-सुबह भक्तों की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। उनकी पूजा-अर्चना की। घर-परिवार की सुख-शांति के लिए मन्नतें भी मांगी। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

यह शीतला मंदिर के प्रति झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई की खास श्रद्धा थी। वह कुल देवी के रूप में इनकी पूजा करती थीं। गुरुवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं यहां दर्शन करने पहुंचीं। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भक्तों की इतनी भीड़ हो गई कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। ऐसे में पुलिस वालों ने लाइन लगाकर भक्तों को दर्शन करने के लिए कहा।
इस नवरात्र बन रहा विशेष संयोग
बताते चलें कि इस बार दुर्गाष्टमी और नवमी तिथियां एक ही दिन पड़ने से विशेष संयोग बन रहा है। यह संयोग देवी मां के भक्तों के लिए धन और ऐश्वर्य लेकर आएगा। 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ देश भर में नवरात्र पर्व की धूम शुरू हो जाएगी। वहीं, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी को दुर्गा पूजा भी शुरू हो जाएगी। इस दौरान माता की चौकी भी लगाई जाएगी।
पहले दिन शैलपुत्री देवी की होती है पूजा
नवदुर्गा का पहला रूप शैलपुत्री का है। हिमालय के यहां जन्म लेने के कारण देवी का नाम शैलपुत्री पड़ा। शैलपुत्री देवी का वाहन वृषभ है। उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है। इन्हें पार्वती का स्वरूप भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है की देवी के इस रूप ने ही शिव की कठोर तपस्या की थी। कहा जाता है कि इनके दर्शन मात्र से सभी वैवाहिक कष्ट मिट जाते हैं।
आगे देखिए, शीतला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की कुछ अन्य तस्वीरें...