फोटो: धर्म जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश्वर सिंह।
अलीगढ़. राजा महेंद्र प्रताप के जन्मदिन मानाने को लेकर अभी विवाद शांत ही हुआ था कि बीजेपी ने अब नया शगूफा छोड़ दिया है। अलीगढ़ में धर्म जागरण मंच 'हिन्दू सम्मेलन' करने जा रहा है। 25 दिसंबर को ये कार्यक्रम मथुरा रोड के माहेश्वरी इंटर कॉलेज में होना है। कार्यक्रम में हिन्दूवादी नेता शामिल होंगे। बाताया जा रहा है कि कार्यक्रम का नाम 'घर वापसी' रखा गया है। इस आयोजन में स्वेच्छा से हिन्दू धर्म में शामिल होने वालों को स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में गोरखपुर से बीजेपी सांसद महंत आदित्यनाथ का आना भी माना जा रहा है।
आगरा में
धर्म परिवर्तन को लेकर मामला गर्म है। चर्चा है कि अलीगढ़ में क्रिसमस वाले दिन पांच हजार ईसाई व मुस्लिम दोबारा हिन्दू धर्म में लौट रहे हैं। इसके लिए बड़े आयोजन की तैयारी है। हालांकि, इस आयोजन को धर्म जागरण मंच के लोग स्वीकार नहीं रहे हैं। इनका कहना है कि धर्म परिवर्तन नहीं हो रहा है।
कार्यक्रम में कौन शामिल होगा, इस बात पर मंच के लोगों का कहना है कि हिन्दू समाज के लोग शामिल होगें। वहीं, स्वेच्छा से कोई भी कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। लेकिन धर्म परिवर्तन को दबे स्वर में नकार रहे हैं। कार्यक्रम में किन लोगों को जोड़ने की तैयारी है इसका भी खुलासा नहीं कर रहे हैं।
फिलहाल, धर्म जागरण मंच के गर्भ में क्या है इसकी हकीकत क्रिसमस वाले दिन ही पता चल सकेगी। लेकिन आगरा की घटना को देखते हुए 25 दिसंबर को हो रहे कार्यक्रम पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। बीजेपी सांसद से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने ऐसे कार्यक्रम की जानकारी से इंकार किया। वहीं, कार्यक्रम में पूरा सहयोग करने की बात भी कह डाली।
आगे पढ़िए क्या कहते हैं धर्म जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश्वर सिंह...