अलीगढ़. बन्नादेवी थानाक्षेत्र के एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा कंपाउंडर के साथ मिलकर महिला को बेहोश करके रेप का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी पर महिला ने पति के साथ थाने जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी डॉक्टर फरार है।
जानकारी के मुताबिक, बन्नादेवी थानाक्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित श्री केदारनाथ अस्पताल में कान का इलाज करने के लिए एक महिला को भर्ती कराया गया था। आरोप है कि शुक्रवार की रात वहां के डॉक्टर प्रमोद कुमार वार्ष्णेय और कंपाउंडर विनय ने महिला और उसके पति को नशीला पदार्थ सुंघाया दिया। बेहोश होने के बाद महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया गया है कि रेप के बाद आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि उसका दो महीने इलाज चलेगा। इलाज के उसे पैसे नहीं देने है, यदि पति को कुछ बताया तो वह पति को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
डॉक्टर फरार, कंपाउंडर गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच करने अस्पताल पहुंची। इसके पहले ही आरोपी डॉक्टर वहां से भाग चुका था। मौके से आरोपी कंपाउंडर को पुलिस पकड़ लिया। दोंनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 328 ,506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।
तस्वीर में: अस्पताल के बाहर पीड़ित महिला और पुलिसकर्मी।