पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Doctor Operated And Found Hair In Women Stomach Hindi News

14 साल में इस महिला ने खाए पौने तीन किलो बाल, डॉक्टर ने बचाई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः महिला जिसके पेट से निकाला गया बाल का गोला।
बहराइच/गोंडा. बलरामपुर जिले के लालपुर विशुनपुर गांव की रहने वाली छोटका को डॉक्टरों ने मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। उसके पेट से दो किलों से अधिक वजन का बालों का गोला निकला है। यह बाल उसी महिला के हैं, वह पिछले 14 साल से सिर कंघी करने के दौरान टूटे हुए बालों को खा जाती थी। पिछले एक साल से पेट में दर्द से परेशान महिला का ऑपरेशन मंगलवार को बहराइच के बुद्धा अस्पताल में किया गया। वह अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर की एक महिला छोटका (25) बाल संवारने के दौरान जो बाल टूटते थे, उसे खा जाती थी। धीरे-धीरे यह उसकी आदत बन गई और 14 साल गुजर गए। पिछले एक साल से वह पेट दर्द से परेशान रहने लगी। उसका वजन भी घटने लगा था। बलरामपुर, गोंडा में इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तब वह बहराइच पहुंची और डॉक्टर को दिखाया। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि उसके पेट में ट्राइको वेजार ट्यूमर है।
बहराइच के बुद्धा हॉस्पिटल में सोमवार को दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बाल के दो बड़े-बड़े गुच्छे निकाल लिए। इनका वजन पौने तीन किलो के करीब बताया जा रहा है। बाल खाने के चलते महिला की आंत पूरी तरह बंद हो गई थी। डॉक्टरों ने दो घंटे के आपरेशन में आंत को काटा, तो बाल के दो बड़े-बड़े गुच्छे निकले। एक गुच्छे का वजन एक किलो 275 ग्राम, जबकि दूसरे का वजन एक किलो 340 ग्राम था।
आगे पढ़िए, क्या कहते हैं मनोरोग विशेषज्ञ...