पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dowry Harassment Married Woman Beaten Jhansi Latest Crime News

महोबा: विवाहिता को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक फरार हुए ससुरालवाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी/महोबा. एक लाख रुपए दहेज में नहीं मिलने के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को जमकर पीटा। इसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसी हालत में उसे घर से बाहर सड़क पर फेंक दिया और उसके दुधमुंहे बच्चे को लेकर फरार हो गए। लगभग एक घंटे तक महिला बेहोशी के हालत में सड़क पर पड़ी रही। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
घटना महोबा के कस्बा कबरई क्षेत्र की है। निशा का विवाह बांदा के अकील के साथ दो साल पहले हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति उसे लेकर महोबा में ही किराए के एक मकान में रहने लगा। कुछ दिन बाद महिला से दहेज की मांग की जाने लगी। महिला के परिजनों ने रुपए दिए जाने से इनकार कर दिया। इस पर उसके पति और ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। निशा के परिजनों ने बताया कि इससे तंग आकर वह मायके भी चली गई थी, लेकिन पंचायत के फैसले पर उसे फिर से ससुराल भेज दिया गया।
एक घंटे तक सड़क पर पड़ी रही महिला
रविवार को दहेज को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पिता शब्बीर और मां नजमा के साथ मिलकर निशा को जमकर पीटा। वह जब बेहोश हो गई, तो उसे घर के सामने सड़क पर फेंक दिया और उसके दुधमुंहे बच्चे को लेकर फरार हो गए। विवाहिता लगभग एक घंटे तक सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ी रही। लोगों का आसपास जमघट लगा रहा।
मायके पक्ष के लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। कबरई पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति, ससुर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे के लिए पुलिस इन तीनों की तलाश कर रही है।
तस्वीर में: सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ी विवाहिता।