पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Drunk Constables Rape Pregnant Woman Baghpat Meerut News

बागपत: नशे में धुत दो सिपाहियों पर गर्भवती महिला से रेप के आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागपत/मेरठ. उत्तर प्रदेश केबागपत जिले में दो सिपाहियों द्वारा 6 माह की एक प्रेग्नेंट महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। वारदात के बाद जब पति और कुछ अन्य गांववालों ने आरोपियों को घेर लिया तो एक सिपाही फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। गांववालों ने दूसरे सिपाही को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।
घटना गुरुवार रात बड़ौत थाना क्षेत्र में हुई। बताया जाता है कि दोनों सिपाही किसी मामले में पूछताछ करने महिला के घर पहुंचे थे। पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक, दो पुलिसवाले उसके घर आए। उसके पति खेत में पानी डालने गए थे। एक सिपाही ने सि‍र पर बंदूक लगा दी। फिर बारी-बारी से रेप कि‍या। इसके तुरंत बाद उसके पति वहां आ गए। उन्‍हें देखकर एक पुलि‍सवाले ने कहा कि‍ ज्यादा कुछ किया तो झूठे केस में फंसवा दूंगा। इसके बाद उनमें से एक फायर करते हुए भाग गया।
बागपत के एसपी शरद सचान का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्‍शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने एक आरोपी हरेंद्र को नि‍लंबि‍त कर दि‍या है।
पीड़िता की हुई है दो शादी
बताया जाता है कि‍ पीड़िता की एक शादी पहले भी हो चुकी है। पहली शादी से पीड़िता को तीन बच्चे हैं। पहले पति से किसी बात पर अनबन होने के कारण पीड़िता की हिलवाड़ी गांव में दूसरी शादी हुई है।
शादी से परिजन हैं नाराज
बताया गया है की इस शादी को लेकर पीड़िता के ससुराल वाले नाराज थे। घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसको लेकर पीड़िता के पति पर धारा 151, 107 में वारंट भी जारी हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही पहले भी एक-दो बार पीड़िता के पति से मिलने उसके घर जा चुका था। दूसरे पुलि‍सकर्मी के बारे में पुष्‍टि‍ नहीं हो रही।