पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Eight People Ill Due To Eating Poisonous In Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्‍यों की हालत बिगड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ/मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में जहरीला खाना खाने से एक परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद परिवार की हालत में कुछ सुधार आया। डॉक्टर के अनुसार, फूड पॉइसनिंग के कारण इनकी यह हालत हुई है।
दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर थाना तितावी क्षेत्र के धौलरा गांव का है। गांव निवासी श्रीपाल का परिवार देर सुबह तक भी सो कर नहीं उठा। इसपर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्‍होंने घर जाकर देखा तो सब बेहोश थे। लोगों ने उन्हें जगाया। इसके बाद जैसे ही श्रीपाल का परिवार जगा तो उसकी पत्नी और उनके छह बच्चों की हालत बिगड़ गई।

पूरे परिवार को उल्‍टी और चक्कर आने शुरू हो गए। परिवार की बिगड़ती हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बीमार परिवार की हालत में कुछ सुधार आया। श्रीपाल की पत्नी मुकेश के अनुसार, रात में आलू पालक की सब्जी खाने के बाद वे लोग सो गए थे। सुबह जब आंख नहीं खुली तो पड़ोसियों ने जगाया। इसके बाद हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में पूरे परिवार को मुजफ्फरनगर अस्‍पताल में लाया गया, जंहा पूरे परिवार का इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, सभी की हालत में सुधार हो रहा है।
फोटो: अस्‍पताल में भर्ती परिवार के सदस्‍य।