पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Famous TV Show Laptaganj Comedy Artist Ramji Commit Suicide By Hanging

यूपी: मशहूर टीवी शो 'लापतागंज' के कॉमेडी कलाकार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. टीवी कलाकार रामजी शांडिल्य ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने ही घर में फांसी लगा ली। शांडिल्‍य 'सब टीवी' के लोकप्रिय सीरियल ‘लापतागंज’ में कॉमेडी के किरदार में अहम भूमिका निभा चुके हैं। 'लापतागंज' के साथ ही उन्होंने कई दूसरे सीरियल्स में भी काम किया। बताया जा रहा है कि मुंबई से लौटने के बाद वे शराब पीने के आदी हो गए थे।

बुंदेलखंड स्‍िथत उरई के राम नगर निवासी राम शांडिल्य कई साल पहले मुंबई गए थे। यहां काफी दिनों तक संघर्ष करने के बाद उन्‍हें एक सीरियल में छोटा-सा रोल मिला। इसके बाद उन्हें 'सब टीवी' के बेहद लोकप्रिय टीवी सीरियल 'लापतागंज' में कॉमेडी का किरदार निभाने का मौका मिला। हालांकि, उनके संघर्ष का दौर जारी रहा और वे कुछ दिनों पहले मुंबई से लौटकर अपने घर आ गए।

बीते मंगलवार को देर शाम रामजी शांडिल्‍य शराब पीकर घर आए। यह बात उनके पिता रामस्‍वरूप शांडिल्‍य को अच्‍छी नहीं लगी। इस बाबत उन्‍होंने अपने बेटे को शराब पीने से मना किया। नशे में धुत्‍त बेटा इस बात पर अपने पिता के सामने अड़ गया और बदतमीजी करने लगा। इसी बात को लेकर पि‍ता ने बेटे को एक थप्‍पड़ मार दिया।

पिता ने मारा तो लगा ली फांसी

शराब पीने की बात को लेकर जब पिता रामस्‍वरूप ने रामजी को थप्‍पड़ मारा तो वह अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब मां खाना लेकर बेटे के कमरे में गई तो देखा कि उसका शव एक फंदे से झूल रहा था। इस नजारे को देखकर मां के होश उड़ गए और वह जोर से चिल्‍लाई। उसकी आवाज सुनकर पिता भी मौके पर आए और दोनों रोने लगे।

आगे ​पढ़ि​ए एक्टिंग का था बहुत शौक...