फोटो: भीड़ के सामने रोड पर गले लगे प्रेमी युगल
झांसी. उरई में सोमवार को खुलेआम प्रेमी युगल द्वारा किया गया प्यार का इजहार चर्चा का विषय बन गया। दोनों ने भीड़ के सामने ही एक-दूसरे लिपट गए। इस दौरान दोनों के घरवालों ने एक-दूसरे को छुड़ाने की नाकाम कोशिश भी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों ने बताया कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने कागजात देखने के बाद दोनों को छोड़ दिया।
दरअसल, मामला झांसी के उरई इलाके का है। यहां कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली युवक-युवती एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों ही एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। जब उनके प्रेम-प्रसंग की जानकारी घरवालों को हुई, तो उन्होंने दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद दोनों एक साथ घर से भाग निकले। सोमवार को दोनों वापस उरई लौटे थे। इसकी खबर घरवालों को लग गईं। इसके बाद वे बस स्टैंड कोच पर पहुंच गए और दोनों को लेकर झगड़ने लगे।
विवाद बढ़ता देख लड़की अचानक ही लड़के से सबके सामने रोड पर ही लिपट गई। भीड़ के बीच दोनों काफी देर तक एक-दूसरे से लिपटे रहे। सरेआम दोनों को एक-दूसरे के गले लगता देखकर घरवालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने दोनों को अलग होने की चेतावनी भी दी, लेकिन प्रेमी युगल पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। इसी बीच किसी ने रोड पर हो रहे इस हंगामे की खबर पुलिस को दे दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों उरई कोतवाली ले आई। कोतवाली में पुलिस ने दोनों से लंबी पूछताछ की। प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। सबूत के तौर पर उन्होंने पुलिस को कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
आगे तस्वीरों में देखिए, कैसे युवती ने अपने प्रेमी को दौड़कर लगाया गले...