पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलीगढ़ में मासूम बच्‍ची के साथ चचेरे भाई और दोस्‍त ने किया गैंग रेप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलीगढ़. दरिंदों ने सोमवार को तीन साल की बच्‍ची को भी नहीं छोड़ा। अलीगढ़ के लोधा थाना के जिरौली दौरा इलाके में बच्‍ची के चचेरे भाई और उसके दोस्‍त ने बलात्‍कार कर दिया। दरिंदगी के बाद जब बच्‍ची की हालत नाजुक होने लगी तो दोनों उसे छोड़कर भाग गए। बच्‍ची के रोने की आवाज सुनकर परिवारीजन पहुंचे तो हालात देखाकर दंग रह गए। खून से लतपथ बच्‍ची सिसक रही थी। पुलिस ने बच्‍ची को जिला अस्‍पताल में भर्ती करवाया।
एसपी दयानंद मिश्रा ने बताया कि बलात्‍कार का आरोपी मनोज और उसका दोस्‍त फरार है। दोनों के खिलाफ दौरा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्‍होंने बताया कि बच्‍ची की हालत खतरे में है। मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है। जल्‍द ही दोनों गिरफ्त में होंगे। बलात्‍कार की शिकार बच्‍ची की बड़ी बहन को भी मनोज और उसके साथी ने दरिंदगी का शिकार बनाना चाहा था, लेकिन वह भागकर चली आई। जब वे नाकाम हो गए तो तीन साल की बच्‍ची को गोद में उठाकर ले गए।
घर के पास ही उसका रेप कर डाला। घटना के बाद से आरोपी और पीडि़त का परिवार स्‍तब्‍ध है। परिवार के लोग शर्मसार हैं। परिवारीजनों ने बताया कि आरोपी मनोज शादीशुदा है। इसके बावजूद उसकी हरकत हैरान करने वाली है। परिवार के सदस्‍यों ने भी आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। वे उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करेंगे।