पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gathwala Khap Pardhan Baba Sitaram Dead Muzffarnager

गठवाला खाप के थांबेदार बाबा सीताराम का निधन, ताउम्र लड़ी किसानों की लड़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: गठवाला खाप के थांबेदार बाबा सीताराम।
मुजफ्फरनगर. गठवाला खाप के थांबेदार बाबा सीताराम बहावड़ी का 88 साल की आयु में शनिवार को मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। खाप की एक दमदार आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। चौधरी सीताराम पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। भाकियू के आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सीताराम भले ही 12 गांव के चौधरी थे, लेकिन उनके फैसले गठवाला के गांवों में स्वीकार किए जाते रहे।
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान आरोपी बनाए गए गांव बहावड़ी निवासी सीताराम गठवाला खाप के 12 गांव के थांबेदार थे। उन्होंने पंचायतों के माध्यमों से समाज के अंदर फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए संघर्ष किया। दहेज प्रथा, बाल-विवाह और नशे जैसी बुराइयों के बारे में पंचायतों के दौरान युवाओं को इनसे बचने की सलाह देते थे।
उन्होंने किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और किसान यूनियन के चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के साथ किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। गन्ना मूल्य के लिए वह ताउम्र किसानों की लड़ाई लड़ते रहे। बेबाक और बेधड़क अंदाज में अपनी बात कहने वाले सीताराम के निधन से गठवाला खाप को भारी क्षति हुई है। उनकी अंत्येष्टि रविवार सुबह उनके पैतृक गांव बहावड़ी में संपन्न हुई। विभिन्न राजनीतिक दलों और किसान संगठनों ने सीताराम के निधन पर दुख जताया है।
आगे देखिए चौधरी सीताराम की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...