पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girl Attemted To Rape Youngmen Jhansi Latest Crime News

घर में अकेली लड़की से रेप की कोशिश, आरोपियों की तलाश में पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झांसी. सीपरी बाजार क्षेत्र में एक युवती के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। रविवार को छत के जरिए घर में घुसे युवकों ने घर में अकेली युवती से रेप करने की कोशिश की। बदमाशों के चंगुल से उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया। दूसरे कमरे में खुद को बंद कर उसने अपनी इज्जत बचाई। इसी बीच उसने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के जारपहाड़ इलाके की है। सिविल लाइन निवासी सुजाता (20) के परिजन रविवार को किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए मोहल्ले के पांच युवक छत के जरिए उसके घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने युवती को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगे।
किसी तरह लड़की उनके चंगुल से भागी और कमरे में खुद को बंद कर अपनी इज्जत बचाई। इसी बीच उसने अपने परिजनों और पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ऐसे में युवक भाग खड़े हुए। सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद युवती ने डीएम अनुराग यादव को मामले की शिकायत दी। डीएम ने एसएसपी शिव सागर सिंह को जांच के आदेश सौंप दिए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।
फोटो: अपने परिजन के साथ डीएम ऑफिस में शिकायत करने आई पीड़िता (दाएं)।